रसड़ा, बलिया। दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक युवक को रसड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक आकाश कुमार अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 260/2026, धारा 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 5J(ii)/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित राजभर (19 वर्ष), निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना रसड़ा को करीमुद्दीनपुर जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल रजनीश कुमार मौर्य शामिल रहे।
पाक्सो व दुष्कर्म के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, रसड़ा पुलिस की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

