उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हो चुकी हैं अंजली
रसड़ा (बलिया) : भारतीय संस्कृति एवं पैराणिक मान्यताओं में नारी को सर्वथा उच्च स्थान देते हुए नारी सम्मान को काफी महत्व दिया गया है किंतु वास्तविक जीवन में नारी के अपमान के अनेक उदाहारण आज भी मिल रहे हैं। शायद यही वजह है कि आज भी अनेकानेक महिलाएं घर की दहलीज के भीतर रहकर कुंठा का जीवन जी रही हैं। इन्हीं कु-पंरपराओं को तोड़ने के लिए बलिया जनपद के रसड़ा ब्लाक अंतर्गत अठिलापुरा गांव निवासी अंजली देवी पत्नी विनय कुमार ने वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वास्थ सखी के रूप में कार्य करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक संगठनों एवं अन्य महिला उत्थान कार्यक्रमों के तहत महिलाओं को जागरूक कर उन्हें स्वास्थ, शिक्षा, स्वच्छता एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। यही वजह है कि आज अंजली देवी युवतिओं एवं महिलाओं के लिए आदर्श बन गई हैं। महिलाओं की हौसला आफजाई करने के साथ ही वह उन्हें जीवन जीने की उर्जा भी प्रदान कर रही हैं। आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाली अंजली अठिलापुरा के साथ-साथ समीपवर्ती गांवों राघोपुर, छितौनी, कमतैला, सुल्तानपुर आदि गांवों में पहुंचकर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर उनका समूह बनाना, स्वास्थ, शिक्षा, आत्म निर्भर बनने के लिए उद्योगों का चयन कराना, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक करते हुए अब तक दो दर्जन से अधिक समूहों को गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर महिलाओं को आत्म निर्भर, अधिकारों के प्रति
सतर्क रहने की सीख दे चुकी हैं। अंजली देवी ने बताया कि समाज सेवा करने की प्रेरणा मेरे माता-पिता, पति एवं आजीविका मिशन के पदाधिकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से मिली है। महिलाओं को एकजूट एवं आत्म निर्भर बनाने का कार्य उन्हें सुखद अनुभूति दिलाता है। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की दिशा में अंजली देवी को मार्च 2026 में बलिया में आयोजित एक सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। बातचीत के दरम्यान उन्होंने बताया कि मेरी अभिलाशा है कि समाज सेवा के क्षेत्र में सामाजिक उत्थान के लिए सदैव कार्य करती रहूंगी। उन्होंने महिलाआें के लिए अपने संदेश में कहा कि नारी सदैव शक्ति की स्वरूप रही है। उन्हें अपनी उर्जा शक्ति के प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का मकसद है कि नारी समाज का उत्थान हो और उन्हें समाज एवं देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके ।
आजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण की धार को तेज कर रही स्वास्थ्य सखी अंजली देवी
Related Posts
Add A Comment

