हल्दी, बलिया। हल्दी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना हल्दी में दर्ज नाबालिग के अपहरण के मुकदमे में वांछित बृजेश कुमार पाण्डेय उर्फ लाला पाण्डेय (19 वर्ष) निवासी ग्राम कठही, थाना हल्दी को मुखबिर की सूचना पर सोनवानी मस्जिद-लाखपुर रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
Previous Articleहत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

