वाराणसी/ श्रावणमास के पावन अवसर पर काशी से द्वादश ज्योतिर्लिंग सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के तत्वावधान में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जनमानस में आस्था, जागरूकता एवं धार्मिक चेतना का प्रसार करना सेंटर फॉर सनातन रिसर्च कार्यालय, मालवीय बाग, सोनिया रोड, वाराणसी से परिक्रमा का शुभारंभ हुआ आयोजन का नेतृत्व सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्विवेदी (गणेश) ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एवं परिक्रमा की डॉ अभिषेक द्विवेदी (गणेश) ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस अवसर पर आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन-परिक्रमा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को शिवभक्ति, सनातन परंपराओं और भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपराओं के संरक्षण को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक जागरूकता के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की
Related Posts
Add A Comment

