सोनभद्र अजीत प्रताप सिंह। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बुधवार को संत कीनाराम विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज में महिला एवं बाल सुरक्षा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम तथा महिला एवं बाल अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया।
टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया गया। महिला हेल्पलाइन 181,
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 विद्यार्थियों को सुरक्षित व्यवहार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना डरे तुरंत प्रशासन व पुलिस की मदद लें। सुरक्षा के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख सामाजिक योजनाओं की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इसमें मुख्य रूप से वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उपस्थित शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास के पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि शासन की कल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। सफल आयोजन के दौरान महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्य रूप से साधना मिश्रा (जेंडर एक्सपर्ट), दीपिका सिंह (सेंटर मैनेजर),
मुकेश सिंह (परियोजना समन्वयक),
सहित महिला कल्याण विभाग की संपूर्ण टीम, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Related Posts
Add A Comment

