वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित द न्यूरो सिटी में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अस्पताल में मरीज के इलाज के दौरान डेट एक्सपायरी दवा लगाए जाने का आरोप लगाया गया। मामले को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
हंगामे की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस सक्रिय हुई और कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि मरीज के उपचार में इस्तेमाल की गई दवा को लेकर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है। दवा की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

