सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। उत्तर प्रदेश के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने कोटेदारों के लाभांश (कमीशन) में सीधे ₹35 प्रति कुंतल की भारी बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है।मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी निर्णय से पूरे प्रदेश के लगभग 78 हजार राशन कोटेदार लाभान्वित होंगे। वहीं, जनजातीय एवं सीमावर्ती जनपद सोनभद्र के कुल 786 कोटेदारों को भी इस बढ़े हुए लाभांश का सीधा फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश वृद्धि की घोषणा के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम और उनके प्रेरणादायी संबोधन का सजीव (लाइव) प्रसारण सोनभद्र जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी एवं घोरावल के प्रमुख सभागारों में किया गया।
इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित राशन विक्रेताओं ने एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य प्रसारण कार्यक्रम के दौरान
नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता
,पूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी जनपद भर से आए सैकड़ों राशन कोटेदार
उपस्थित रहे। इसी प्रकार ओबरा, दुद्धी और घोरावल में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रसारण देखा गया। लाभांश में प्रति कुंतल ₹35 की इस महत्वपूर्ण वृद्धि से कोटेदारों की मासिक आय में उल्लेखनीय इजाफा होगा, जिससे वे बेहतर और आधुनिक तकनीकों के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को संचालित कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लाभांश बढ़ने से खाद्य वितरण प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता, सुगमता तथा मजबूती आएगी।
सोनभद्र राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात लाभांश ₹90 से बढ़ाकर हुआ ₹125 प्रति कुंतल
Related Posts
Add A Comment

