सोनभद्र / ओबरा (22 अगस्त 2026)। ऊर्जा की राजधानी सोनभद्र के ओबरा नगर स्थित राम मंदिर मानस भवन के प्रांगण में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चले इस महाप्रसाद वितरण में लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके उपरांत शाम 6:00 बजे से सुभाष चौराहा स्थित पावन हनुमान मंदिर प्रांगण में खीर वितरण का आयोजन किया गया। ओबरा के सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार शाम 6:00 बजे से खिचड़ी भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। निस्वार्थ भाव से शुरू हुई यह सेवा यात्रा आज सफलतापूर्वक 1 वर्ष (52 शनिवार) पूरे कर चुकी है। इस सामाजिक और धार्मिक पहल की शुरुआत संस्थापक व पत्रकार अजीत सिंह द्वारा की गई थी। 1 साल के इन 52 शनिवारों में बिना रुके और बिना किसी स्वार्थ के यह सेवा यज्ञ लगातार जारी है। इस आयोजन की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि समिति के सदस्य स्वयं अपने हाथों से पूर्ण पवित्रता के साथ प्रसाद तैयार करते हैं। प्रसाद वितरण के उपरांत, पूरे प्रांगण व दोने-पत्तलों की स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करते हैं और परिसर को स्वच्छ बनाकर ही विश्राम लेते हैं। संस्थापक अजीत सिंह ने इस अवसर पर संकल्प दोहराते हुए कहा, जब तक जीवन रहेगा, प्रत्येक शनिवार को यह खिचड़ी भंडारा इसी प्रकार अनवरत चलता रहेगा। इस विशाल भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ (प्रयागराज व काशी संभाग) महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री मां किरण नंदिनी गिरी महाराज
रेणुकूट की पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह समाजसेवी विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं उनकी सेवा भावी टीम विश्व हिंदू धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा ,किन्नर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस सेवा कार्य को अखंड रूप से चलाने में समिति के पूज्य महंतों व संरक्षक मंडल का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है
महंत वशीकरण व आशीर्वाद महंत वशिष्ठ महाराज एवं महंत शनि देव महाराज मुख्य संरक्षक बाबूराम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा, अरविंद शुक्ला, अमरदीप सिंह, अरविंद गुप्ता एवं वीरेंद्र योगी संरक्षक मंडल अनिल गुप्ता, सरिता सिंह, विजय शंकर, विनय चौबे, छोटे लाल मिश्रा, आशीष मिश्रा, अरुण गुप्ता, करण जगले, दिलीप दत्त, सर्वेश दुबे, रीना राय एवं संतोष साहनी, श्री राम सेवा समिति का यह प्रयास केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भेदभाव और छुआछूत को मिटाकर राष्ट्रीय एकता स्थापित करने का एक सशक्त अभियान है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने समाज में समरसता और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भंडारा संपन्न 1 वर्ष के अखंड सेवा यज्ञ के साथ लिया संकल्प
Related Posts
Add A Comment

