Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विश्व स्तरीय पहचान – डीएम
सोनभद्र

सोनभद्र लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विश्व स्तरीय पहचान – डीएम

adminBy adminWednesday, 26 August 2026, 19:10 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर (PRC) में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से आई सैकड़ों महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लाइव संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित मातृशक्ति का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और उनके महान जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन संपूर्ण समाज के लिए नारी शक्ति, निष्काम सेवा और सुशासन की अमर प्रेरणा है। प्रदेश सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया। प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की स्थायी सुविधा प्रदान की गई है। आगामी रक्षाबंधन पर्व के सुअवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे बहनों को अपने भाइयों के घर आने-जाने में सुगमता होगी। क्षतजिलाधिकारी ने जनपद में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को अब विश्व स्तरीय पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए उनके उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी मार्केटिंग की ठोस व्यवस्था की जा रही है। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी और ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध होंगी। मातृशक्ति के सम्मान में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित 501 महिलाओं को उपहार स्वरूप मिठाई एवं साड़ियाँ वितरित कीं। विकास भवन परिसर दिनभर महिलाओं की गूंज और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। इस भव्य आयोजन के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी (रॉबर्ट्सगंज) आशीष त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी (DDO) हेमंत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नमिता शरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) विनीत सिंह, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह। विंध्य नगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय एवं सोनभद्र डिपो के एआरएम नंद लाल वर्मा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, गुड़िया तिवारी, किरण तिवारी, प्रमिला जायसवाल, मीनू चौबे तथा भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Views: 24
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, कई मार्गों पर मरम्मत कार्य जारी
Next Article सोनभद्र झांकियों के नाम पर सनातन धर्म की मर्यादा से खिलवाड़, अश्लील गानों पर भगवान के स्वरूपों के नृत्य से समाजसेवियों में भारी रोष

Related Posts

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.