सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के पत्रांक आदेश (एफ०एस०डी०ए०/रक्षा बंधन अभि०/2026-27/4224) के अनुपालन में जनपद सोनभद्र में 21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विभागीय टीम ने दुद्धी और ओबरा के बाजारों में व्यापक छापेमारी कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सोनभद्र के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा दुद्धी एवं ओबरा क्षेत्र के प्रमुख मिष्ठान व किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दुद्धी बाजार स्थित प्रतिष्ठानों से कार्रवाई उमंग स्वीट्स छेना रसगुल्ला का 01 नमूना। भागश्री स्वीट्स मिल्क केक के 02 नमूने। अलवेला स्वीट्स कलाकंद मिठाई का 01 नमूना। सोनल की दुकान बूंदी के लड्डू का 01 नमूना। ओबरा बाजार स्थित प्रतिष्ठान से कार्रवाई महक एंटरप्राइजेज खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर एवं लाल मिर्च पाउडर का 01-01 नमूना। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा संग्रहित किए गए सभी 7 नमूनों को सील कर परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक (खाद्य प्रयोगशाला) को भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के प्रति जागरूक भी किया। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत छापेमारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बालेंदु शेखर मंगलमूर्ति खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद
सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विभाग का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जिले में आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सोनभद्र रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का दुद्धी और ओबरा में बड़ा छापा, मिठाइयों, मसालों और दुग्ध उत्पादों के 7 नमूने सील
Related Posts
Add A Comment

