Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र प्रेम-प्रसंग में NCL अधिकारी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी व उसके प्रेमी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र

सोनभद्र प्रेम-प्रसंग में NCL अधिकारी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी व उसके प्रेमी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

adminBy adminSaturday, 29 August 2026, 19:20 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शक्तिनगर (सोनभद्र) । अजयन्त सिंह। जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में बीना स्टेडियम/जमशीला के पास एनसीएल (NCL) अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का शक्तिनगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज अनावरण कर दिया है। सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास की गई यह घटना दरअसल प्रेम-प्रसंग में की गई एक खौफनाक हत्या थी। शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और हत्या व साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने वाले 2 अन्य साथियों समेत कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येंद्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मिली है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को बीना स्टेडियम/जमशीला के पास सड़क किनारे रमाशंकर मिश्रा (पुत्र रामयश मिश्रा, निवासी B-264, बीना कॉलोनी, शक्तिनगर) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। शुरुआत में मामला सड़क हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन घटनास्थल की संदिग्ध परिस्थितियों को देखकर पुलिस को अनहोनी का संदेह हुआ। शक्तिनगर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर (मु0अ0सं0 162/2026 धारा 103(2)/238 बीएनएस) कॉल डिटेल, सर्विलांस, लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ना शुरू किया, जिससे वारदात की पूरी परतें उधड़ती चली गईं। पुलिस विवेचना और पूछताछ में यह खौफनाक सच सामने आया मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का बीना कॉलोनी निवासी विकास चौहान (25 वर्ष) से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त 2026 को रमाशंकर मिश्रा ने दोनों को अपने घर पर संदिग्ध स्थिति में देख लिया, जिसके बाद घर में भारी विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान ने मिलकर रमाशंकर का गला दबा दिया और उनका सिर पत्थर के फर्श पर दे मारा, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद घटना को छिपाने के लिए विकास चौहान ने अपने दो दोस्तों—अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता को बुलाया। तीनों ने शव को चादर व गमछे में लपेटा और रात के अंधेरे में सड़क किनारे ले जाकर लिटा दिया। इसके बाद शव पर वाहन से चोट पहुँचाई ताकि मामला सड़क हादसा लगे। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान (निवासी M-10, बीना कॉलोनी, शक्तिनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष) – मुख्य अभियुक्त/प्रेमी, प्रियंका मिश्रा पत्नी स्व. रमाशंकर मिश्रा (निवासी B-264, बीना कॉलोनी, शक्तिनगर, उम्र लगभग 35 वर्ष) पत्नी/मुख्य अभियुक्ता,अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह (निवासी M-246, बीना कॉलोनी, शक्तिनगर, उम्र लगभग 18 वर्ष) सहयोगी,सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता (निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर) सहयोगी एनसीएल अधिकारी की हत्या के इस संगीन मामले का इतनी त्वरित गति से सफल खुलासा करने पर बीना क्षेत्र के आमजन और एनसीएल कर्मचारियों में सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Views: 304
crime latest news news up voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार गिरफ्तार
Next Article सोनभद्र पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Posts

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.