( स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर को मिलेगी आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा, समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड ने किया भूमि पूजन )
वॉइस इंडिया न्यूज़ संवाददाता रीना राय
ओबरा, सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आदर्श नगर पंचायत ओबरा में सीवेज प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे 6.7 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) एवं नाला डायवर्सन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। करीब 22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगर की जल निकासी एवं सीवेज प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड मौजूद रहे। वहीं आदर्श नगर पंचायत ओबरा की नगर अध्यक्ष चांदनी देवी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत के सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गीतांजलि पेट्रोल पंप से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाले तक होगा कार्य
परियोजना के प्रोजेक्ट इंचार्ज वीर पाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के तहत गीतांजलि पेट्रोल पंप के निकट स्थित नाले से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाले तक नाला डायवर्सन का कार्य किया जाना है। इस परियोजना में 6.7 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी प्रस्तावित है।
परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, मिर्जापुर की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि परियोजना का कार्य अयोध्या की संस्था मैसर्स पवन कुमार सोनी को मिला है।
नगर की स्वच्छता और सीवेज व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
6.7 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण से नगर क्षेत्र से निकलने वाले सीवेज के वैज्ञानिक तरीके से उपचार की व्यवस्था विकसित होगी। वहीं नाला डायवर्सन कार्य से जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के उद्देश्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।
जल निगम के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में जल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार चौधरी, सहायक अभियंता राज कुमार पटेल एवं जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, उमेश सिंह पटेल, राम निवास तोमर, राकेश मिश्रा,मनोज सिंह, सतीश पाण्डेय, सुनील मिश्रा, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, सरिता सिंह, आशा शर्मा,अनिल कुमार (नीलू),सत्येंद्र सिंह, राजेश यादव, अजीत कन्नौजिया, आदर्श सिंह ,अमित गुप्ता सहित भाजपा मंडल ओबरा मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा के साथ स्थानीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

