बलिया। जनपदीय साइबर सेल की तत्परता से साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में साइबर सेल बलिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी 1,26,000 रुपये की धनराशि वापस कराई।
जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के अखरौल निवासी रजनेश कुमार शर्मा ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मई 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से फर्जी APK फाइल के माध्यम से धोखाधड़ी कर 1.26 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 33105260095009 दर्ज कराई थी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लाइन्स के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित विधिक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर होल्ड कराई गई पूरी 1,26,000 रुपये की धनराशि 8 मई 2026 को पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
अपने खाते में पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित रजनेश कुमार शर्मा ने बलिया पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें तथा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
APK फाइल के जरिए साइबर ठगी का शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, बलिया पुलिस ने लौटाए 1.26 लाख रुपये
Related Posts
Add A Comment

