Author: admin

निगोहां लखनऊ, एक ओर जहां भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, वहीं दूसरी ओर निगोहां क्षेत्र में तैनात बीएलओ सुनीता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रही हैं। लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान और लू के थपेड़ों के बीच भी वह रोजाना गांव-गांव जाकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सुनीता निगोहां कस्बे के अलावा सिसेंडी, रंजीतखेड़ा, कुशमौरा, करोरा तथा आसपास के मजरे और गांवों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं…

Read More

भदोही : उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष-2026 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं का लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा धनराशि चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्टेªट सभागार में सजीव प्रसारण मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल की उपस्थिति में एवं उपर्युक्त द्वारा जनपद के मेधावी छात्र/छात्राओं को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जनपद भदोही से…

Read More

नकलविहीन व पारदर्शी टीजीटी परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, सीसीटीवी, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्थाओं की एडीएम ने की समीक्षा भदोही 01 जून 2026:–उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्हन 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) सकुशल आयोजित कराने विषयक बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद भदोही में निर्धारित 06 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8220 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।अपर जिलाधिकारी वि0…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) परिवहन विभाग के अंतर्गत विभिन्न थानों में धारा-207(1) के तहत निरुद्ध 119 वाहनों की नीलामी आखिरकार रद कर दी गई। नीलामी में उच्चतम बोली लगाने वाले तीनों बोलीदाताओं द्वारा निर्धारित धनराशि जमा न करने और नोटिस के बाद भी कोई जवाब न देने पर प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा। अब विभाग दोबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू करेगा।बताया गया है कि सात अप्रैल 2026 को कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा वाहनों की नीलामी कराई गई थी। समिति में क्षेत्राधिकारी यातायात तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शामिल रहे। नीलामी में विभिन्न…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बढ़ती महंगाई और ईंधन की बढ़ी कीमतों के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता भैंसा बुग्गी लेकर आंबेडकर तिराहे से निकले। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धारा-144 का हवाला देते हुए भैंसा बुग्गी के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया, जिस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद सपा नेताओं को जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की अनुमति दी गई। इसके…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बह रहे गंदे पानी को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।प्रभा विहार और ग्रीन वैली कॉलोनी के निवासियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। लोगों ने बताया कि कॉलोनियों के नालों का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे मार्ग…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उन्हें खेतों में मजदूरी कराने के लिए बेचने वाले एक संगठित गिरोह का हापुड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अपहृत बालकों को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से पांच हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि शिवगढ़ी निवासी 15 वर्षीय किशोर 17 मई को किसी बात से नाराज होकर घर से साइकिल लेकर निकल गया था। वह सपनावत होते हुए ब्रजघाट पहुंचा,…

Read More

रसडा़ (बलिया)। क्षेत्र के कवि साहित्यकारों ने रविवार को मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन आरंभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के युवा लेखक कवि को अपनी लेखनी निखारने का अवसर मिलेगा। उन्हें अपने प्रतिभा दिखाने का स्थान मिलेगा यह मासिक काव्य गोष्ठी महीने के प्रत्येक अंतिम रविवार को होती रहेगी। कवि साहित्यकार नरेंद्र कुमार अनुराग के आवास पर हुई काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता बलिया से पधारे फतेहचंद बेचैन ने किया। शायर अकबर ज्या ने मां की ममता का चित्रण करते हुए सुनाया ‘एक पल जो दूर होऊ वो तड़प जाती थी, मेरे दिल के टुकड़े कहकर…

Read More

फेफना (बलिया), 1 जून। थाना फेफना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और सर्विलांस की मदद से दो गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर खोए हुए मोबाइल…

Read More

वाराणसी। वाराणसी के आशापुर में संगम सिंह एवं सोनू सागर के “पा म्यूजिक” का भव्य उद्घाटन भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पांडे द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रितेश पांडे ने “पा म्यूजिक” की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीत के क्षेत्र में नए कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंच बेहद जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि “पा म्यूजिक” भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाएगा।इस अवसर पर संगम सिंह एवं सोनू सागर ने आए हुए सभी अतिथियों का…

Read More