Author: admin
सिकंदरपुर (बलिया), 2 जून। थाना सिकंदरपुर क्षेत्र में गोली लगने की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक ने खुद को गोली लगने की बात कहकर छह लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था, उसने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी घटना की साजिश रची थी। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई जांच के अनुसार 25 मई 2026 को सुनील राय निवासी हरनाटार दयालपुर ने तहरीर देकर…
भीमपुरा, बलिया, 2 जून। थाना भीमपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई 14,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।जानकारी के अनुसार कसौण्डर निवासी विकास कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना भीमपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मार्च 2026 को उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 14,500 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री संजय…
गड़वार(बलिया) जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब जनऊपुर के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुखपुरा की टीम को छ:विकेट से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया। दिवा-रात्रि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुखपुरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में में 43 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी नूरपुर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नूरपुर ने कुकुरभुका को एक विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की…
सोनभद्र/मिर्जापुर। 2 जून 2026। प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के ऐतिहासिक 200 वर्ष पूरे होने के गौरवमयी अवसर पर पूरे देश में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने के लिए मिर्जापुर जनपद में हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह-2026 का एक भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देश व क्षेत्र की चुनिंदा विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सोनभद्र जनपद की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री, शायरा, प्रखर आलोचक…
सोनभद्र। 2 जून 2026। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बेहद गंभीर हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जनपद स्तरीय और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित और निस्तारित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों की क्लास लगाई।बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।…
सोनभद्र। 2 जून 2026। केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद सोनभद्र में आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक व्यापक स्तर पर जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान के सफल, सुव्यवस्थित और प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद स्तरीय आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों को समयबद्धता के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस 17 दिवसीय विशेष अभियान का…
ओबरा (सोनभद्र)। २ जून २०२६। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (शाखा-ओबरा) ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में मुख्य अभियंता (स्तर-1) के पद पर नए अधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। इस संबंध में आज संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बधाई संदेश देते हुए संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्य अभियंता (स्तर-1) के रूप में उनका कार्यभार ग्रहण करना इस प्रतिष्ठित परियोजना एवं…
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय खेल जगत के इतिहास में आज उस समय एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित वोटेक्ज कप 5 जून 2026 रात्रि कालीन टेनिस बॉल चौका-छक्का क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग उद्घाटन संपन्न हुआ। आधुनिक फ्लड लाइट्स (दूधिया रोशनी) से नहाए स्टेडियम में जब मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने खुद पिच पर उतरकर बल्ला थामा, तो दर्शकों की गड़गड़ाहट और करतल ध्वनि से पूरा मैदान गूंज उठा। रात ठीक 8:00 बजे शुरू हुए इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में ओबरा और आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में खेल प्रेमी गवाह बनने पहुंचे।…
ओबरा (सोनभद्र)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में सोनभद्र पतंजलि के समस्त संगठनों द्वारा आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 13वें दिन प्रातः कालीन सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैरियर कान्वेंट स्कूल, ओबरा के प्रधानाचार्य दीनानाथ शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में योग शिक्षिका रंजना पांडेय उपस्थित रहीं। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। शिविर में योग प्रशिक्षक जितेंद्र जी ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग और राज योग का गहन अभ्यास कराया। इस दौरान उपस्थित योग शिक्षकों और साधकों ने योगिक जॉगिंग,…
ओबरा (सोनभद्र) डी.आई.वाई. (DIY) क्लब, ओबरा के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित नवरंग समर कैंप एवं संस्कार शिविर का मंगलवार (2 जून 2026) को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस शिविर में बच्चों ने न केवल कला और नृत्य की विधाएं सीखीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व को भी आत्मसात किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे श्री वीरेंद्र योगी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ और एकाग्र रहने के लिए योग के विभिन्न गुर सिखाए। वीरेंद्र योगी ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ध्रुवासन, प्राणायाम और ध्यान लगाने की बारीकियों…
