Author: admin
मोहनलालगंज, लखनऊ ज्येष्ठ माह के पावन पंचम बड़े मंगल के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन, भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन क्षेत्र जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंजता रहा।निकट शिवम ढाबा स्थित कष्ट निवारण श्री महावीर मंदिर में मंदिर श्रमदाताओं एवं भक्तगणों के सहयोग से भव्य धार्मिक आयोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। हनुमान जी…
लखनऊ, मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डाक पार्सल पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलवरिया स्थित बीजेपी कार्यालय के निकट निवासी 55 वर्षीय हसन मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान फुलवरिया मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक अज्ञात डाक पार्सल पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के…
जखनिया गाजीपुर। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली भुड़कुड़ा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने की।बैठक में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, चिकित्सक, पेट्रोल पंप संचालक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि वर्तमान…
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों और युवाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उद्घाटन मैच करंडा के करकटपुर स्पोर्टिंग क्लब और जमानिया नई बस्ती की आजाद-11 स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें करकटपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जमानिया विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने…
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ब्लाक देवकली में कार्यशाला के उपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सक/स्टाफ रजिस्टर, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी तथा वार्डों का निरीक्षण। निरीक्षण के उपरान्त उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा उपकरणों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के…
गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी अंकित दुबे की दादी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को गाजीपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियुतोष साहू, जिला अध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, जिला महासचिव राम प्रवेश शर्मा तथा तहसील…
उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर विकासखंड भांवरकोल के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी।ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस इस्पो पार्क मैदान में की गई घोषणाओं को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा किए गए वादों को तत्काल प्रभाव से लागू…
मुहम्मदाबाद। नगर के चर्चित समाजसेवी रेयाज़ अहमद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर हो चुके बिजली के तारों को शीघ्र बदलने तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की अपील की है।रेयाज़ अहमद नगर में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा किसी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर वे एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नगरवासियों तक सूचनाएं पहुंचाते हैं, जिससे लोगों को समय रहते जानकारी मिल जाती है।उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे जर्जर अवस्था में मौजूद 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर 400 केवीए क्षमता वाले…
बेल्थरा रोड (बलिया), 2 जून। थाना उभांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, थाना उभांव में दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026, धारा 316(2), 326(च) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी दिव्यांशु मिश्रा पुत्र राजीव रंजन मिश्रा, निवासी कांशीराम आवास, नगर पंचायत बेल्थरा रोड को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी कांशीराम आवास क्षेत्र से की गई।पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत…
बलिया, 2 जून। थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 96/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त ओमकार सिंह उर्फ छोटू (19 वर्ष) पुत्र अखिलेश सिंह निवासी पोखरा, थाना हल्दी को मंगलवार को बाबूबेल मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद एवं कांस्टेबल ध्रुवराज…
