Author: admin
वाराणसी/ कज्जाकपुरा कोनिया मार्ग पर स्थित ताड़बीर बाबा मंदिर परिसर में स्थापित श्री बिल्वेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस महोत्सव पर मंगलवार को महारुद्राभिषेक व श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य मनीष पाण्डेय के आचार्यत्व में मंदिर के संस्थापक नागेंद्र कुमार वाजपेयी ने सपत्नीक महारुद्राभिषेक एवं पूजन सम्पन्न कराया। इस मौके पर मंदिर परिसर को भव्य रूप सजावट की गई थी जिसमें बेला, गुलाब और चमेली के खुशबूदार फूलों एवं विद्युत झालरों से सम्पूर्ण परिसर को सजाया गया सायंकाल लोकप्रिय भजन साम्राज्ञी सुश्री विदुषी वर्मा व श्रीमती गार्गी सारडा व हरनारायन सारडा टीम सहित विदुषी महिलाएं सीता बाजपेयी, शालिनी…
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की वरिष्ठ आचार्य डॉ. श्रद्धा सिंह 6 जून को हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगी। यह संगोष्ठी साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली तथा साइंस टुगेदर, हांगकांग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों से आए साहित्यकार सहभागिता करेंगे। श्रद्धा सिंह ‘विश्व कल्याण और भारतीय संस्कृति’ विषय पर अपनी बात रखेंगी ।
भारत में शहरीकरण तीव्र गति से बढ़ रहा है। अनुमान है कि वर्ष 2050 तक देश की लगभग 50% आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी। वर्तमान में शहरी कार्यबल का लगभग 66% हिस्सा अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़ा है, जो शहरी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस अनौपचारिक क्षेत्र में पथ विक्रेताओं की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय है। फल, सब्ज़ियाँ, चाय, नाश्ता, कपड़े तथा दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएँ उपलब्ध कराने वाले ये लाखों विक्रेता न केवल करोड़ों नागरिकों के जीवन को सुगम बनाते हैं, बल्कि शहरी अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करते हैं। इसके बावजूद, लंबे समय तक उनकी औपचारिक…
गाजीपुर। शहर से सटे फुल्लनपुर क्षेत्र की काली नगर कॉलोनी में हाल ही में निर्मित आरसीसी नाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके चलते सड़क का स्तर नाली से नीचे हो गया है और बरसात व जल निकासी का पूरा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर क्रॉस नालियों का भी निर्माण कराया गया है, लेकिन उनकी ऊंचाई अधिक होने तथा उचित स्लोपिंग न बनाए जाने के कारण आवागमन बाधित…
जखनियां (गाजीपुर)। आधुनिक दौर में जहां अधिकांश लोग सुविधाओं और भौतिक संसाधनों को प्राथमिकता देते हैं, वहीं जखनियां तहसील में तैनात लेखपाल अनिल कुमार गोस्वामी अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से एक अलग पहचान बना चुके हैं। गांव-गांव साइकिल से पहुंचकर राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करने वाले अनिल गोस्वामी आज क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।वर्तमान में मटुकपुर ग्राम सभा में लेखपाल के रूप में कार्यरत अनिल कुमार गोस्वामी वर्ष 2016 से राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे भारतीय सेना में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा कर चुके हैं। सेना से…
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में तैनात क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव का स्थानांतरण जिला खेल कार्यालय एटा होने के बाद जनपद को नया क्रीड़ा अधिकारी मिल गया है। नव नियुक्त क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सोमवार अपराह्न जिला खेल कार्यालय गाजीपुर पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।जानकारी के अनुसार, अरविन्द यादव के स्थानांतरण के उपरांत विभागीय आदेश के क्रम में देवी प्रसाद को गाजीपुर का नया क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।नए क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने कहा कि जनपद में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी…
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खंड सैदपुर एवं देवकली में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए समूह सदस्यों को अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला में ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, उद्योग तथा बैंकिंग विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को डेयरी, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई,…
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में आए तेज चक्रवात और आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी सिद्धार्थ राय लगातार बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्युत व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे हुए हैं। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।। जानकारी के अनुसार पतार पावर प्लांट के समीप चक्रवात के कारण तीन बिजली खंभों के तार क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे, जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही सिद्धार्थ राय मौके पर पहुंचे और विभागीय…
जखनिया गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कौला-जखनिया स्थित राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के कार्यालय पर मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में दिव्यांगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और आंदोलन की चेतावनी देने पर पुलिस प्रशासन अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास करता है। राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश महासचिव चंकी पंडित ने आरोप लगाया कि दिव्यांगों…
गाजीपुर, । जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीएड सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार को कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। इस दौरान पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध परीक्षा नियमावली के तहत कार्रवाई की गई। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 1621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक…
