Author: admin
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की साइबर पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 26,999 रुपये बताई गई है। मऊ पुलिस द्वारा संचालित अभियान के तहत CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करते हुए थाना कोपागंज एवं थाना रानीपुर की साइबर पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। थाना कोपागंज पुलिस टीम ने दोस्तपुरा निवासी नन्दलाल का लगभग 13,000 रुपये मूल्य का वीवो मोबाइल फोन बरामद किया।…
मऊ। जनपद मऊ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की साइबर पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों की कुल 5500 रुपये की धनराशि वापस कराई है।पुलिस के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों पर साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना मधुबन पुलिस ने लोकीपुर निवासी पीड़ित अविनाश शर्मा के 4500 रुपये तथा मधुबन निवासी विनीत जायसवाल पुत्र कन्हैया जायसवाल के 1000 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए।पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से…
मऊ। जनपद के आजमगढ़ मोड़ शहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मुख्य शाखा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बैंक के सभी अधिकारियों कर्मचारियों सहित अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय मऊ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नीलेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सी पी आर यानी जीवन बचाने के तरीके के विषय में बताया गया और प्रैक्टिकली सी पी आर की टेक्नीक कर के दिखाया गया। डॉ नीलेश ने बताया कि सी पी आर के विषय में जानना और सही तरीके से करना अत्यंत आवश्यक है। इसकी सही जानकारी…
मुहम्मदाबाद/ग़ाज़ीपुर। अपने सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले मुहम्मदाबाद नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी रेयाज अहमद ने नगर की विद्युत समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान एक गंभीर हादसे की ओर आकर्षित किया है।विदित हो कि नगर में जब भी कोई विद्युत फाल्ट होता है या बिजली कटौती होती है, तो रेयाज अहमद अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तत्काल घर-घर तक इसकी सटीक सूचना पहुँचाते हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलती है। इसी क्रम में उन्होंने एक गंभीर विद्युत समस्या को लेकर विभाग से त्वरित समाधान की माँग की है।समाजसेवी रेयाज…
दिलदारनगर (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को दिलदारनगर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक बालेन्दर शर्मा तथा महिला आरक्षी अस्तुति सिंह और निधि सिंह ने नगर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन क्षेत्र एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया।इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस…
गाजीपुर। दुनिया में हर चीज़ के पैदा होने या निर्माण होने के बाद उसके समाप्त होने का दिन भी अल्लाह पहले निर्धारित कर देता है। लेकिन इंसान अपने अच्छे कर्मों और आदर्श जीवन के कारण अमर हो जाता है। ऐसे ही व्यक्तित्वों में स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान का नाम भी शामिल है। किसी शायर ने क्या खूब कहा है—जीते जी कद्र-ए-बशर की नहीं होती प्यारे,याद आएगी तुम्हें मेरी वफ़ा मेरे बाद।आज 3 जून, बुधवार को जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मुर्की खुर्द में स्थित शम्स मॉडल स्कूल में स्वर्गीय इश्तियाक अहमद खान (मुंबई) की पुण्य स्मृति में एक…
जखनियां (गाजीपुर)। रेलवे वाराणसी मंडल जनप्रतिनिधि सभा की बैठक में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने गाजीपुर जनपद के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र सौंपकर जखनियां रेलवे स्टेशन सहित जिले के कई स्टेशनों से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।सांसद ने विशेष रूप से जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22539/22540 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्लेटफार्म संख्या 1…
भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के मशरिक स्थित चटिया गंगा घाट (शहीद बाबा की मजार) के पास बुधवार सुबह तीन दिन से लापता युवक का शव गंगा में उतराया मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान वीरपुर गांव निवासी विनोद राजभर (42 वर्ष) पुत्र सुधु राजभर के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद राजभर प्रायः गंगा में मछली पकड़ने का कार्य करते थे। वह 31 मई को मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन और ग्रामीण…
भांवरकोल (गाजीपुर), 03 जून 2026। विकास खंड भांवरकोल परिसर में बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, गाजीपुर द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। शिविर में एडीओ समाज कल्याण अधिकारी भांवरकोल संतोष कुमार कुशवाहा, चिकित्सक डॉ. शशिकांत कुशवाहा, कनिष्ठ सहायक शमश अंसारी, एनजीओ प्रतिनिधि घुरहू राम सहित गाजीपुर मुख्यालय से आई टीम उपस्थित रही। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु…
राजातालाब (वाराणसी) में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, संगठन विस्तार और जनसेवा पर बनी रणनीतिवाराणसी। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, पत्रकार हितों की सुरक्षा, संगठन विस्तार तथा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद संगठन अब केवल पत्रकारों के अधिकारों और हितों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा गरीब एवं असहाय लोगों के कल्याण से संबंधित…
