Author: admin
सोनभद्र। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (RPSC) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार संतोष साहनी जी के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। उनके परिवार में सापुत्र (पुत्र रत्न) का जन्म हुआ है, जिससे न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जनपद के पत्रकार जगत और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों से सामने आई, वैसे ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी जी के घर किलकारी गूंजने की खबर मिलते ही राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों में जबरदस्त…
विंढमगंज (सोनभद्र)।जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड़ टोला बगबियानी में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान रजनीकांत (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार, निवासी ग्राम पतरिहा के रूप में की गई है। युवक के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से बेरहमी से वार किए गए थे। इस नृशंस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण सड़क मार्ग…
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया ग्राम (गोंडवाना बस्ती) में इन दिनों डर और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र में संचालित पत्थर खदानों में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग और अवैध खनन ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बार-बार मिल रही चेतावनियों के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। भारी संख्या में लामबंद होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और एक शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में…
गाजीपुर। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के मामले में वांछित एक युवक को पुलिस ने उसकी बारात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विवाह स्थल तक तो पहुंच गया, लेकिन मंडप में बैठने से पहले ही पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी विपिन कुमार (26 वर्ष) पुत्र रामबली राम दुष्कर्म के एक मामले में नामजद था और काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव…
यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 03 वाहनों को सीज किया गया तथा 170 दो पहिया वाहनों व 24 चार पहिया सहित कुल 194 वाहनों का चालान कर एक लाख पनचानबे हजार आठ सौ रूपये (1,95,800) का समन किया किया गया । 1.थाना गोपीगंज क्षेत्र अन्तर्गत उ0नि0 प्रमोद यादव द्वारा रामपुर घाट से 01 नफर अभियुक्त को धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित मा0 न्यायालय किया गया।2.थाना सुरियावां क्षेत्र अन्तर्गत उ0नि0 योगेन्द्र नाथ यादव द्वारा ग्राम कुंदीपुर से 03 नफर अभियुक्तों को तथा उ0नि0 संजय सिंह द्वारा…
भदोही :जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि सामान्य मिट्टी का खनन केवल वैध अनुज्ञा पत्र एवं निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही किया जा सकता है। बिना अनुमति खनन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं खनन विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर शासनादेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खनन कार्य केवल स्वीकृत क्षेत्र में ही किया जाएगा तथा अनुज्ञा पत्र में निर्धारित गहराई…
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बरवा भदोही द्वारा ग्राम भगवानपुर में ‘आउटरीच कैंप’ (स्वास्थ्य शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार के विशेष दिशा-निर्देशों पर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ नीलिमा यादव एवं फार्मासिस्ट श्री राजेश कुमार सिंह तथा योग प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहें। । शिविर के दौरान भदोही के इस ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य जाँच , योग, रितुचर्या दिनचर्या के बारे में बताया गया एवं आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित…
भदोही, 03 जून 2026:– जनपद में आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय तथा जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा की स्थिति का अवलोकन किया तथा परीक्षार्थियों से भी संवाद स्थापित कर उनकी…
दक्षिण एशिया खाद्य प्रणालियों की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। समृद्ध कृषि-जैव विविधता वाला एक प्रमुख क्षेत्र होने के बावजूद, खेत से उपभोक्ता तक पहुँचने की प्रक्रिया में अभी तक बहुत अधिक मूल्य नष्ट हो जाता है—जो किसानों, रोजगार और पोषण के लिए एक चूका हुआ अवसर है।भारत इस विरोधाभास का स्पष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के अनुसार, भारत दूध और दालों का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक तथा फल और सब्जियों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके बावजूद, कटाई के बाद की प्रक्रियाओं, भंडारण, लॉजिस्टिक्स और प्रसंस्करण में मौजूद…
वाराणसी /विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा एक पौधा उम्मीद का,एक कदम हरियाली से जलवायु परिवर्तन की ओर” थीम के अंतर्गत नगवा वार्ड के डुमराव बाग कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद माधुरी सिंह एवं पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह के कर-कमलों द्वारा पौधरोपण कर किया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया। ममता ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संस्था के द्वारा अगस्त तक कई स्थानों पर 1100 पौधे लगाए जाएंगे । रविंद्र…
