भांवरकोल, गाजीपुर | थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द ग्राम के बबलू यादव उम्र 48 वर्ष 4 जून को रात्रि के 10:00 बजे मक्का के खेत में सांड़ भगाने गए थे कि बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी |
जानकारी के अनुसार रात में जब बबलू यादव खेत से घर नहीं लौटा तो संतोष यादव नामक पड़ोसी खोजते हुए खेत पर गया तो छरकी जो खंबे से निकली थी उसी में करंट आया हुआ था जिससे चपेट मे आने से मौत हो गई थी| शव को उठाने में संतोष को भी झटके लगे फिर शव को लेकर ग्रामीण घर आए | मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया तथा पुलिस को सूचना दी गई| पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया मृतक की पत्नी पुष्पा देवी तथा तीन पुत्री एक पुत्र 15 वर्ष छोड़ गए हैं| परिवार का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है|
इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| तथा बिजली विभाग के एसडीओ अमित कुमार राय मोहम्मदाबाद ने बताया जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी |
Related Posts
Add A Comment

