Author: admin
वाराणसी की जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर द्वारा कड़ा रूप अपनाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी वाराणसी में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित होटल में ओचक निरीक्षण कर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गई फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोगिता उनके संचालन की स्थिति आपातकालीन मार्गो तथा सुरक्षा मार्गो तथा सुरक्षा अनुपालन की गहन जांच की गई मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिन होटलों में सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनरूप नहीं पाई उनके प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए साथ ही संबंधित अग्निसमन अधिकारियों को ऐसे…
रसड़ा (बलिया) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर द्वारा मिशन 2027 की तैयारियां शुरू करते हुए विधान सभा के प्रभारी को जिम्मेदारी देने का सिलसिला शुरू कर दी है। सुभासपा ने रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप आफ कालेजेज पकवाइनार-रसड़ा के प्रबंध निदेशक शिवेंद्र बहादुर सिंह को रसड़ा विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी का जिम्मेदारी दिए जाने पर सुभासपा के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त हो गया है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में…
गड़वार, बलिया, 3 जून। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस ने झगड़ा-फसाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 14 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई बुधवार को की गई।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गड़वार थाना क्षेत्र के सवन, कंचनपुर और नकहरा गांव के निवासी हैं। पुलिस…
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के तिरक्षी गांव स्थित इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन के शुभारंभ के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।काशी के प्रसिद्ध यज्ञाचार्य पंडित लोकेश पांडेय के सान्निध्य में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 3 जून से 10 जून तक चलेगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा, यज्ञ एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के शुभारंभ पर निकाली गई भव्य कलश एवं शोभायात्रा…
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, पीजी कॉलेज गाजीपुर के तत्वावधान में संचालित “खेत बचाओ अभियान : स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान, समृद्ध भारत” के दूसरे चरण का आयोजन बुधवार को मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत रिइन्वेंट ऑर्गेनिक एफपीसी, अंबेडकर मोड़ बाभनौली हंसराजपुर ग्राम सभा में किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी संरक्षण, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग तथा टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती रीना सिंह ने अतिथियों एवं किसानों का स्वागत कर किया। उन्होंने किसानों को भारत सरकार द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के…
गाजीपुर/मऊ। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालू लदी ट्रक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार (25 वर्ष) पुत्र दीनाराम निवासी अमुवारी नारायणपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ट्रक चालक था। वह बिहार से बालू लादकर आजमगढ़ की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 301 किलोमीटर के निकट पहुंचा…
मऊ। प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के अभियान के तहत मऊ पुलिस ने बीएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देश पर परीक्षा नकल माफियाओं एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपूत के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार डीसीएसके खण्डेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मऊनाथ भंजन में…
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दोहरीघाट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की पांच ई-रिक्शा बैटरियों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।अपर पुलिस अधीक्षक मऊ एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 114/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई ई-रिक्शा बैटरियों को बेचने की फिराक में थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में हरेंद्र…
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच कर यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई।पुलिस विभाग द्वारा गठित 32 टीमों ने जनपद के 38 विभिन्न स्थानों पर स्थान बदल-बदलकर अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 1100 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 445 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया…
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (पेंशनर्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करना रहा।बैठक के दौरान पेंशनर्स ने पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, पारिवारिक लाभों एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित समस्याएं और सुझाव पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक…
