भांवरकोल (गाजीपुर)। विकास खंड भांवरकोल को नए खंड विकास अधिकारी के रूप में अनिल कुमार राय मिले हैं। कासिमाबाद से स्थानांतरित होकर आए अनिल कुमार राय ने गुरुवार को भांवरकोल ब्लॉक में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पूर्व खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव को सैदपुर एवं करंडा विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवागत खंड विकास अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि नए अधिकारी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनिल कुमार राय ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक पटल प्रमोद राम, आईएसबी दयानंद यादव, शुभम सिंह पटेल, एडीओ समाज कल्याण संतोष कुमार कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज त्रिपाठी, नीतू सिंह, पिंटू सरोज, रवि यादव, सोमनाथ शुक्ला, पंकज सिसोदिया, शिवाजी पटेल, राजकुमार यादव, कोऑर्डिनेटर रवि श्रीवास्तव, ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय, विपुल श्रीवास्तव, वीर बहादुर, अरविंद कुशवाहा, जितेंद्र राम, कंप्यूटर ऑपरेटर हरिकेश यादव, अनुपम कुमार सहित अनेक कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवागत खंड विकास अधिकारी के स्वागत के साथ ही क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों में नई गति और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जताई है।
भांवरकोल ब्लॉक को मिले नए खंड विकास अधिकारी, अनिल कुमार राय ने संभाला कार्यभार
Related Posts
Add A Comment

