Author: admin
पुलिस बल पर पथराव मामले में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांति बनाए रखने की अपील।। गाजीपुर। उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया था।। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।।…
गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा ने जनपद में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा…
मोहम्मदाबाद:मोहम्मदाबाद विधानसभा के ग्राम पंचायत बरेजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए राज्यसभा सासद के प्रत्याशियों के लिस्ट निकालने पर खुशियां मनाएं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनकी जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव तेलंगाना की प्रभारी माननीय मीनाक्षी नटचन जी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का…
भांवरकोल, गाजीपुर |, दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स 4 जून को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में 17 नक्सलियों को मार गिराने के बाद सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों को वीरता एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान करने के लिए चुनाव किया गया है | जिले की बलिदानी धरती शेरपुर गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम शंकर राय को वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवार्ड) के लिए चुना गया है। प्रेम शंकर राय के पिता अमर शहीद विजय शंकर राय भी सीआरपीएफ में कार्यरत…
भांवरकोल, गाजीपुर | थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द ग्राम के बबलू यादव उम्र 48 वर्ष 4 जून को रात्रि के 10:00 बजे मक्का के खेत में सांड़ भगाने गए थे कि बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी |जानकारी के अनुसार रात में जब बबलू यादव खेत से घर नहीं लौटा तो संतोष यादव नामक पड़ोसी खोजते हुए खेत पर गया तो छरकी जो खंबे से निकली थी उसी में करंट आया हुआ था जिससे चपेट मे आने से मौत हो गई थी| शव को उठाने में संतोष को भी झटके लगे फिर…
लखनऊ मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह की सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को राजस्थान से सकुशल बरामद कर चुकी है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार 12 मई को मोहनलालगंज क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है और उसकी 16 वर्षीय व 12 वर्षीय दो नातिनें उसके साथ रहती हैं। महिला ने आरोप लगाया…
लखनऊ लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा गुरुवार सुबह वाहनों के भारी दबाव के चलते जाम की चपेट में आ गया। टीजीटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों, उनके परिजनों तथा अन्य यात्रियों के वाहनों की अचानक बढ़ी संख्या के कारण टोल प्लाजा की सभी लेनों पर लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे से टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। देखते ही देखते चारपहिया वाहनों,…
लखनऊ मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील स्थित बार भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार द्वारा नए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए तहसील मुख्यालय के निकट भूमि आवंटित किए जाने पर खुशी व्यक्त की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कोशलेंद्र शुक्ला और महामंत्री राम लखन यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए तहसील परिसर के समीप नए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया है।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कोशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में मोहनलालगंज तहसील भवन के दूसरे…
वाराणसी 4 जून। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति 12 दिवसीय जिला कैरम लीग काका हुआ आज रंगारंग समापनआज खेले गए पुरुष वर्ग एवं महिला एकल के प्रतिष्ठित फाइनल मैचों में सौम्या यादव ने रितम्भरा को दो संघर्ष पूर्ण सेटों में 22-16,18-13 से पराजित करके महिला चैम्पियन बनीं।तो वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिवदयाल यादव ने गौरव गुप्ता को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 2-25, 25-15 और 17-7 से पराजित करके प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव अर्जित कियामिश्रित युगल का फाइनल मुकाबला…
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) 04 जून, 2026 उत्तर प्रदेश का सबसे प्रमुख खनिज हब ‘सोनभद्र’ एक बार फिर सुलग रहा है। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध और अनियंत्रित खनन ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 को हुए उस दर्दनाक हादसे की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन दावों और वादों के विपरीत, जमीनी हकीकत आज भी रूह कंपा देने वाली है।स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि क्षेत्र में मानकों के विपरीत…
