Author: admin

वाराणसी के मदनपुरा स्थित बंगाली टोला स्कूल के सामने देश के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने अपनी नवीन शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शम्भू कुमार, IAS, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, सम्मानित ग्राहकगण, संस्थागत प्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बैंक सदैव वित्तीय समावेशन, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और तकनीक आधारित बैंकिंग सुविधाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए…

Read More

​हापुड़( मनीष कुमार) अमावस्या के पावन पर्व पर ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-स्नान सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ ब्रजघाट के विभिन्न गंगा घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया ​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व गोताखोरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं से सीधे संवाद करते…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 6 का मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं आई जिस पर जिला अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)।सनातन परंपरा और सुहागिन महिलाओं की अटूट आस्था का महापर्व वट सावित्री व्रत ओबरा नगर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। ओबरा नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज के समीप स्थित ऐतिहासिक वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए सुहागिन महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की छांव में अपने अखंड सौभाग्य, परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की मंगल कामना की। गुरुवार की अलसुबह से ही पूजा स्थलों पर भारी चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं ने सबसे पहले…

Read More

सोनभद्र (ओबरा)। ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्ली चढ़ाई पर शनिवार सुबह रफ्तार के अंधाधुंध खेल ने न सिर्फ एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। सुबह लगभग 8:39 बजे खदान से बोल्डर लादकर काल बनकर दौड़ रहे एक अनियंत्रित टिपर ने बिल्ली चढ़ाई के खतरनाक मोड़ पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद जो हुआ, उसने प्रत्यक्षदर्शियों का दिल दहला दिया। यह महज एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि चालक की घोर संवेदनहीनता और क्रूरता का जीता-जागता उदाहरण बन गया। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण…

Read More

सोनभद्र। कहते हैं ना परहित सरिस धरम नहिं भाई अर्थात दूसरों की सेवा और मदद करने से बड़ा दुनिया में कोई धर्म नहीं है। ईश्वर ने मनुष्य को इस धरती पर एक-दूसरे का हाथ थामने और सेवा करने के लिए ही भेजा है, लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में आज का इंसान इस मूल कर्तव्य को भूलता जा रहा है। ऐसे संक्रमण काल में भी समाज के बीच कुछ ऐसे संगठन और संवेदनशील लोग हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता का झंडा बुलंद किए हुए हैं। इन्हीं में से एक आदरणीय नाम उभरकर सामने आया है,टीम निशा सिंह,आज के इस…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)।औद्योगिक नगरी ओबरा में संविदा श्रमिकों के शोषण और उत्पीड़न का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वर्षों तक मेहनत करने के बाद भी मजदूरी न मिलने और फाइनल भुगतान को लेकर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी संविदाकार कंपनियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एक बड़े…

Read More

रेणुकूट/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले के औद्योगिक नगर रेणुकूट के नाम एक और ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि जुड़ गई है। रेणुकूट निवासी और हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्वायलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह (पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह) ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रवि सिंह आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप-2026 में भारतीय दल का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विशेष बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनके इस चयन से न केवल…

Read More

सोनभद्र (ओबरा)। दीया तले अंधेरा वाली कहावत उत्तर प्रदेश की ऊर्जा नगरी कहे जाने वाले ओबरा (सोनभद्र) पर इन दिनों बिल्कुल सटीक बैठ रही है। जिस ओबरा के पावर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से पूरा प्रदेश रोशन होता है, आज उसी ओबरा की जनता बूंद-बूंद बिजली के लिए तरस रही है। चढ़ती दोपहर और भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित और अंधाधुंध बिजली कटौती ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। विभाग के इस अड़ियल और लापरवाह रवैये से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली कटने का कोई…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) एंटी करप्शन की मेरठ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर लेखपाल को ₹13,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा लेखपाल एक पीड़ित से काम के बदले ₹16,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत मेरठ की एंटी करप्शन टीम से की ​शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने आज जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने नगर पालिका परिसर में पीड़ित से ₹13,000 की नगद राशि हाथ में ली, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया लेखपाल…

Read More