Author: admin
बलिया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग किया। लखनऊ स्थित आईटीसी ग्रुप के पांच सितारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिलाओं को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सहित अनेक महिला विधायक, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त महिलाएं उपस्थित रहीं।पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला एवं भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर…
ओबरा, सोनभद्र।औद्योगिक नगरी ओबरा में जहां एक ओर वट सावित्री पूजा को लेकर चारों तरफ पारंपरिक आस्था, उल्लास और भक्ति का माहौल देखा गया, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों और मानवीय सेवा में अग्रणी श्री राम सेवा समिति ने इस पावन अवसर को बेहद अनूठे और मधुर अंदाज में मनाया। नगर के सुभाष चौराहा स्थित सुप्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में समिति द्वारा विगत 10 महीनों से प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे नियमित ‘खिचड़ी वितरण अभियान’ में इस बार त्योहार के मद्देनजर एक विशेष और सराहनीय बदलाव किया गया। वट सावित्री पर्व की मिठास को जन-जन तक पहुंचाने के…
रसड़ा(बलिया)। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष पद पर दुर्गा शंकर सिंह को पुनः निर्विरोध चुने जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। संगठन की जिला इकाई के गठन के दौरान जनपद बलिया की सभी तहसील इकाइयों के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए दुर्गा शंकर सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताया और उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठनात्मक मजबूती है। पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन…
मोहनलालगंज।लखनऊ, शनिवार को तहसील मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की भारी भीड़ और भूमि विवादों से जुड़े मामलों के कारण पूरे दिन चर्चा में रहा। तहसील परिसर में सुबह से ही शिकायतकर्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अवैध कब्जा, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण, जमीन की निशानदेही, पुलिस कार्रवाई और राजस्व विवादों को लेकर लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।समाधान दिवस में कुल 253 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर केवल 59 शिकायतों का निस्तारण हो सका जबकि 194 मामले लंबित रह गए। सबसे ज्यादा 119 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं, जिनमें…
बलिया। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया श्री दिनेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम की महिला बीट कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला बीट कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करें तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने महिला संबंधी…
बैरिया (बलिया)। तहसील बैरिया में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।डीएम व एसपी ने विशेष रूप से महिला अपराध संबंधी शिकायतों…
बैरिया (बलिया)। थाना बैरिया पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट/डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट से संबंधित पीली धातु के बर्तन तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अजय साहनी की टीम ने यह…
रसड़ा (बलिया)। बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। राजमलपुर के परासिया नंबर 2 (पचवार) में शुक्रवार की रात हुई इस दुस्साहसिक चोरी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। नलकूप विभाग के पूर्व जेई रामजीत के घर हुई इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। एक ही झटके में उजड़ गई सालों की कमाई:पीड़ित परिवार के अनुसार, घर में इसी महीने सुनील की शादी होने वाली थी। घर के सभी सदस्य शादी की तैयारियों और खरीदारी में व्यस्त…
वाराणसी। वट सावित्री व्रत और ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। इस वर्ष वट सावित्री व्रत के साथ शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बना, जिससे पर्व का महत्व बढ़ गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह शुभ योग कई वर्षों बाद आया है। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मीरघाट के धर्मकूप मुहल्ले में स्थित काशी खंडोक्तकंचन वट वृक्ष और माता सावित्री देवी जी के संयुक्त मन्दिर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर व्रत रखा और विधि-विधान से…
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय एमपी थिएटर के ग्राउंड में इंडियन एमेच्योर मुख्य बाजी फेडरेशन व उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोफेशनल लीग मुक्केबाजी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन महाराज श्री श्री 1008 सचिंद्रनाथ जी महाराज के द्वारा किया गया इसमें सर्वप्रथम बॉक्सिंग लीग का बना हुआ खूबसूरत गुब्बारा जिसे आकाश में छोड़ गया और डॉक्टर विभूति नारायण MP3 एडिटर ग्राउंड प्रोफेशनल लीग की भव्यता से परिपूर्ण हो गया इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के 150 सीनियर महिला व पुरुष मुक्केबाजों ने भाग लिया ज्ञात हो की इस प्रोफेशनल लीग मुक्केबाजी के पश्चात दिल्ली…
