Author: admin
भदोही,जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में आज मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, सराय राजपूतानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को परिसर की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध…
भदोही: शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भानसिंह, तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 शुभांगी शुक्ला, उप जिलाधिकारी अरुण गिरि अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया।सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग,…
भदोही। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की मासिक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय तिनबरवा में जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज के असहाय एवं गरीब लोगों की मदद के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकार हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े…
बलिया, 05 जून 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं…
बलिया, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलिया पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि “एक सुरक्षित समाज के लिए…
मानव इतिहास में शक्ति के अनेक रूप देखने को मिले हैं। कभी तलवार ने साम्राज्य स्थापित किए तो कभी युद्धों ने देशों की सीमाएं बदल दीं। लेकिन समय ने यह सिद्ध कर दिया कि तलवार की शक्ति सीमित होती है, जबकि कलम की शक्ति असीमित होती है। इसी कारण कहा जाता है कि “तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार।” कलम वह साधन है जो विचारों, भावनाओं और क्रांतियों को जन्म देती है। यह बिना रक्त बहाए समाज और राष्ट्र में परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है।तलवार केवल शरीर को घायल कर सकती है, लेकिन कलम…
राजनीति केवल चुनाव जीतने की कला नहीं, बल्कि समाज की नब्ज़ को समझने और समय के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का नाम है। उत्तर प्रदेश की राजनीति आज ऐसे ही एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी दिखाई देती है, जहां 2027 के विधानसभा चुनाव की पटकथा धीरे-धीरे आकार ले रही है। जहां सपा के साथ किसी के गठबंधन की संभावना नहीं दिख रही है वहीं बहुजन समाज पार्टी में भारतीय जनता पार्टी लिमिटेड चाबी भरकर उसे जिंदा कर रही है ताकि वह पीडिए और मुस्लिम समाज का वोट काट सके। कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन…
वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महिला जिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) कबीरचौरा में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हर साल की भाति इस बार भी त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 440 यूनिट रक्तदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालू गुरु’ रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान…
भारत जब अपने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को याद करता है तब छोटानागपुर के जंगलों से एक नाम अपनी दृढ़ नैतिक ताकत के साथ उभरता है। यह नाम भगवान बिरसा मुंडा का है जिन्हें ‘धरती आबा’ यानी भूमि के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। वह एक ऐतिहासिक हस्ती से आगे बढ़ कर गरिमा, प्रतिरोध और जनजातीय आत्मसम्मान के जीवंत प्रतीक भी हैं। उनकी सोच थी कि जनजातीय पहचान की रक्षा की जाए, समानता सार्थक हो और विकास आम जन तक न्याय के साथ पहुंचे। उनका यह सिद्धांत अब भी विकसित भारत की ओर देश की यात्रा को…
लोहता: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रोहनिया सर्किल के एसीपी संजीव कुमार शर्मा का स्थानांतरण अलीगढ़ हो गया है। उनके तबादले की खबर से पूरे सर्किल में मायूसी छा गई है।लोहता, मंडुआडीह और रोहनिया थानों की देखरेख कर रहे एसीपी संजीव कुमार शर्मा जनता के प्रति बेहद संवेदनशील और सजग अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। फरियादियों के दुख-दर्द को अपना समझकर त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहचान थी।पुलिस को माना परिवार, जनता को दी त्वरित राहतपुलिसकर्मियों के लिए वे सिर्फ अफसर नहीं, अभिभावक थे। हर सिपाही से परिवार जैसा व्यवहार और मार्गदर्शन करने वाले एसीपी के तबादले से थानों…
