Author: admin
सोनभद्र/ओबरा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए सोनभद्र जनपद की कमान संतोष साहनी को सौंपी है। लखनऊ स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। संतोष साहनी (पुत्र रमेश चंद्र बिंद) को सोनभद्र का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और किसानों में हर्ष का माहौल है। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने संतोष साहनी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को धरातल पर मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा। सोनभद्र जनपद के…
अनपरा, सोनभद्र।अनपरा कॉलोनी स्थित बुद्ध पार्क के मैदान में 17 मई 2026 की रात नाईट सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। लगभग एक महीने तक चले इस रोमांचक क्रिकेट महासमर में टीम AJ 11 ने इतिहास रचते हुए इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि टीम वारियर को उपविजेता के पद से संतोष करना पड़ा। स्थानीय विद्युत कर्मियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उनके बीच एकता व अनुशासन की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…
अनपरा, सोनभद्र। सोनभद्र के अनपरा थाना परिक्षेत्र में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (रेणुसागर पावर डिविजन) की सामाजिक संस्था दिशिता महिला मंडल द्वारा रेणुसागर प्राथमिक पाठशाला में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत विद्यालय के 101 छात्र-छात्राओं को नए स्कूल बैग वितरित किए गए। नए और रंग-बिरंगे बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह व आनंद का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने बच्चों को अपने हाथों से बैग वितरित किए। इस परोपकारी कार्य में…
वाराणसी के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी थे। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉक्टर अंशु सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह , ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए डॉ अंशु सिंह ने उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्या डॉ.…
वाराणसी। लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में वकीलों के चैंबरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को वाराणसी के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं का कहना है कि लखनऊ में वकीलों के साथ की गई कार्रवाई निंदनीय है और इससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने मांग की कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों…
वाराणसी /देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के विरोध में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सर्किट हाउस स्थित जिला मुख्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपते हुए पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम की अगुवाई महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा…
लखनऊ में आयोजित Rotaract District 3120 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में सत्र 2027-28 एवं 2028-29 हेतु रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि (डी.आर.आर.) चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ सत्र 2027-28 के चुनाव में रोट. विवेक राजपूत ने अपने प्रतिद्वंदी रोट. तैयब को 21-5 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं सत्र 2028-29 के लिए वाराणसी से 28 वर्षों बाद रोट. कुशाग्र मिश्र निर्विरोध रूप से रोटारैक्ट मण्डल प्रतिनिधि चुने गए। वे डिस्ट्रिक्ट 3120 के सबसे युवा डी.आर.आर. बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। इससे पूर्व वाराणसी से अंतिम बार पूर्व डी.आर.आर. रोट. अजीत मेहरोत्रा ने इस महत्वपूर्ण…
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी प्रकार की घबराहट या अतिरिक्त खरीदारी की जरूरत नहीं है। राज्य स्तरीय समन्वयक, ऑयल इंडस्ट्री, उत्तर प्रदेश के अनुसार प्रदेशभर में ईंधन आपूर्ति की पूरी व्यवस्था सुचारु रूप से काम कर रही है। टर्मिनल, डिपो और पेट्रोल पंपों तक सप्लाई चेन बिना किसी रुकावट के संचालित हो रही है। राज्य में वर्तमान में 13,168 पेट्रोल पंप और 28 सप्लाई डिपो सक्रिय हैं। तेल कंपनियों के…
वाराणसी। जिला कराटे संघ वाराणसी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में जनपद के 8 ऑफिशियल ने कराटे खेल के काता एवं कुमिते वर्ग की राष्ट्रीय रेफरी एवं जज परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। सफल अभ्यर्थियों में गोलू सोनकर, सौरभ केशरी, दिलीप चौरसिया, वैदिक सिंह, शशांक पाठक, प्रियांशु गिरी, मनीष बिंद एवं संतोष सोनकर शामिल रहे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। परीक्षा के मुख्य परीक्षक एवं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के प्रतिष्ठित जज कुमार विजय ने सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र एवं आधिकारिक बैज प्रदान कर…
जौनपुर। ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में आयोजित “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं समरसता सम्मान समारोह रविवार को जिला प्रेक्षागृह, कलेक्ट्रेट-जौनपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामशीष ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। संतों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है। गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता में बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने यह भी कहा कि चार…
