Author: admin
लखनऊ मोहनलालगंज पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए अपहृत दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। मामले में नामजद दो महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मृत पुत्री की दो नाबालिग बेटियां, जिनकी उम्र लगभग 16 वर्ष और 12 वर्ष है, उनके पास रह रही थीं। आरोप है…
नगरा(बलिया)।भारतीय स्टेट बैंक कसौन्डर शाखा में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तीन वर्षों तक अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और ग्राहकों के प्रति समर्पण से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मिथिलेश सिंह को स्टाफ, बीसी एवं ग्राहकों ने नम आंखों से विदाई दी।कार्यक्रम के दौरान शाखा परिसर पूरी तरह आत्मीयता और सम्मान के माहौल से सराबोर नजर आया। सहकर्मियों ने कहा कि मिथिलेश सिंह ने अपने कार्यकाल में बैंकिंग सेवाओं को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ ग्राहकों का विश्वास…
रसड़ा (बलिया) रसड़ा स्थित अनूप नगर में रविवार की देर रात श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां श्री चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो शाम 7 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कायस्थ समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मनमोहक प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने…
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी रसड़ा को सौंप कर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान संघ रसड़ा के अध्यक्ष लाल बहादुर राजभर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन पत्र में मांग की गई है कि सरकार ग्राम पंचायतों का चुनाव समय सीमा के अंदर कराए। यदि समय से चुनाव न कराए जाने की सूरत में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाय। पत्रक में चेतावनी दी गई…
बलिया। जनपद में आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा बलिया पुलिस को तीन नई चार पहिया पीआरवी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिया ने पुलिस लाइन परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।इस अवसर पर एसपी बलिया ने कहा कि “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।…
फेफना, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अपहरण मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, थाना फेफना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 16 जुलाई 2025 को थाना फेफना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही किसन राजभर पुत्र वीरबल राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में थाना फेफना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की…
सोनभद्र। लखनऊ में अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस हिंसक घटना के विरोध में सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए), सोनभद्र के सभागार में वकीलों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने पुलिस की…
ओबरा (सोनभद्र)।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से संबद्ध भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी के नेतृत्व में आयोजित ‘नवरंग समर योग शिविर’ के दूसरे दिन योग साधकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। शिविर में न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के गुर सिखाए गए, बल्कि मानसिक शांति और राष्ट्र निर्माण में योग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिविर के दूसरे दिन जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों और संभ्रांत नागरिकों को योगिक जॉगिंग के साथ सत्र की शुरुआत कराई। इसके बाद शरीर को निरोग और लचीला बनाने के लिए…
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी के मल्देवा निवासी शिवम कुमार (17 वर्ष) रविवार को अपने तीन मित्रों के साथ दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर लीलासी गांव गया हुआ था। शाम को वापस लौटते समय, करीब साढ़े सात बजे…
सोनभद्र। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी (DM) को सौंपकर बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का…
