खेजुरी, बलिया। जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़सरा गांव में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़सरा निवासी रज्जब हुसैन उर्फ लकी पुत्र मोहम्मद रोजाद्दीन के घर में कुछ अज्ञात लोग, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबरन घुस गए।
बताया जाता है कि उस समय घर में उनकी पत्नी मौजूद थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर घर में रखे कुछ सामान को अपने कब्जे में ले लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए।
घटना की सूचना शनिवार को दोपहर लगभग 2:47 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर, स्थानीय पुलिस तथा सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खेजुरी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खेजुरी क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Previous Articleमनियर पुलिस ने 8 हजार लीटर लहन और अवैध भट्टियां की नष्ट
Related Posts
Add A Comment

