Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » प्लॉट दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप, चेक बाउंस होने पर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
lucknow

प्लॉट दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप, चेक बाउंस होने पर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

adminBy adminSunday, 7 June 2026, 19:08 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ मोहनलालगंज एक बार फिर प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और चेक बाउंस का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्लॉट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने तीन लाख रुपये हड़प लिए और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के बुद्धेश्वर जनता विहार कॉलोनी निवासी अजय जोशी पुत्र अशोक जोशी ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात मोहनलालगंज क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी निवासी भीमसेन त्रिपाठी से हुई थी। आरोप है कि भीमसेन त्रिपाठी ने 1200 वर्गफुट प्लाट देने का आश्वासन दिया और इसके एवज में पीड़ित अजय जोशी से तीन लाख रुपये नकद ले लिए।पीड़ित का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो उन्हें कोई प्लॉट उपलब्ध कराई गई और न ही उनकी रकम वापस की गई। जब उन्होंने कई बार अपनी धनराशि वापस मांगी तो जालसाज टालमटोल करता रहा। आरोप है कि दबाव बढ़ने पर आरोपी ने दो लाख साठ हजार रुपये का चेक दिया, लेकिन जब पीड़ित ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।पीड़ित अजय जोशी का आरोप है कि चेक बाउंस होने की जानकारी देने और अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इससे वह और उनका परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह नींबू पानी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। प्लॉट खरीदने के लिए उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी जालसाज को दी थी, लेकिन अब उनकी मेहनत की कमाई फंस गई है। आर्थिक नुकसान के साथ-साथ लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार परेशान और भयभीत है।पीड़ित ने मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसकी फंसी हुई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Views: 7
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleखेजुरी क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Next Article नगराम में घर से गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, 785 ग्राम गांजा बरामद

Related Posts

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.