Author: admin
ओबरा/सोनभद्र।जनपद सोनभद्र की ओबरा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत ओबरा इन दिनों बिजली विभाग की बदइंतजामी को लेकर गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है। तपती गर्मी के इस मौसम में नगर के उपभोक्ता घोषित बिजली कटौती या रोस्टिंग से उतने परेशान नहीं हैं, जितना दिनभर में होने वाली 5 से 10 मिनट की अनगिनत अघोषित ट्रिपिंग ने उनकी नाक में दम कर रखा है। पल-पल में कट रही बिजली ने आम नागरिकों की चिंता और बिजली विभाग के प्रति आक्रोश को चरम पर पहुंचा दिया है। नगर के गजराजनगर सहित कई रिहायशी और व्यापारिक इलाकों में स्थिति अब बेहद नारकीय…
सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। संगठन ने किन्नर समाज को बड़ी सामाजिक और सांगठनिक ताकत देते हुए रागिनी सिंह किन्नर को किन्नर प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। रागिनी सिंह की इस ताजपोशी के बाद सोनभद्र और पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और कानपुर तक संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और जश्न का माहौल बना हुआ है। यह रणनीतिक और महत्वपूर्ण नियुक्ति विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन की संस्तुति पर…
सोनभद्र/दिनांक 20 मई, 2026। जनपद में लगातार बढ़ रहे धूल (डस्ट) प्रदूषण और उससे आमजन को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कल (मंगलवार) कलेक्ट्रेट सभागार में डस्ट नियंत्रण एवं प्रदूषण निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के डस्ट प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को धरातल पर प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदूषण नियंत्रण शासन की…
भीमपुरा, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमपुरा पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, मा. सीजेएम न्यायालय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मु.नं. 2446/20, सरकार बनाम दिनेश राजभर, मु.अ.सं. 272/17 धारा 304 भादवि थाना भीमपुरा से संबंधित वारंटी अभियुक्त दिनेश पुत्र स्व. त्रिभुवन निवासी ग्राम चरौवां थाना भीमपुरा, उम्र करीब 58 वर्ष को उसके घर के पास…
रसड़ा (बलिया) : ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर रसड़ा क्षेत के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन एवं भंडारे का आयोजन कर लोक मंगल की कामना की गई। रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर विशेष पूजन अर्चन कर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमुख समाज सेवी सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम में 18 मई को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात 19 मई बड़े मंगलवार के दिन विधिवत मंत्रोचार के बीच…
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता मय पुलिस टीम ने फौजदारी अपील संख्या 4494/2015 उमाशंकर व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित वारंट के तहत डागरबाध निवासी उमेश तियर पुत्र रामगोविन्द तथा…
रसडा़(बलिया) राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल वर्मा के सोमवार को हुए ब्रह्म भोज आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा की छोटे लाल जी पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे उनके निधन से ऐसा लगता है मानो मेरी एक भुजा कट गई। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिवार के सहयोग हेतू हम और हमारी पार्टी हर सम्भव हमेशा तैयार रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ,पार्टी संयोजक घनश्याम तिवारी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सरदासपुरी, लक्ष्मण जी पांडे, आदित्य कुमार…
रसड़ा (बलिया) जनलोक विकास पार्टी का स्थापना दिवस रसड़ा नगर स्थित केन्द्रीय कार्यालय गोरया स्थान रसड़ा में कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन कनौजिया ने पार्टी सक्रीयता तथा पार्टी का विस्तार तथा र्पाटी रिक्त पदो भरने पार्टी के सदस्य बढाने आदि पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में पार्टी संरक्षक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता असमिक मृत्यु हो जाने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात कोषाध्यक्ष के रिक्त पद भरने का प्रस्ताव लाया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष…
फेफना, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अपहरण मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, थाना फेफना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 16 जुलाई 2025 को थाना फेफना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही किसन राजभर पुत्र वीरबल राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में थाना फेफना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की…
लखनऊ, निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर दखिना टावर के पास ड्यूटी से घर लौट रहे युवक से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस के मुताबिक रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगो पश्चिम निवासी अजीत सिंह मोहनलालगंज स्थित एलजी वेयरहाउस में कार्यरत है। रविवार भोर करीब 3:20 बजे ड्यूटी खत्म कर वह…
