Author: admin
भदोही:उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जनपद भदोही पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान के दौरान महिलाओं को…
भदोही : जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद भदोही में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीड बैंक मैनेजर अमित गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला मिशन प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की…
शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव
गाजीपुर( सुरेश पाण्डेय)। समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में जनपद गाजीपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. शिव प्रताप यादव को संगठन का प्रदेश सचिव नामित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति की घोषणा के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बंशी बाजार, गाजीपुर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या…
वाराणसी तेलिया बाग सरदार वल्लभभाई पटेल धर्मशाला में राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा एक सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन में सर्वप्रथम न्याय की देवी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 वे जयंती समारोह मनाई गई जिसमें वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता पहुंचे इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने बताया कि आगामी 2027 का चुनाव राष्ट्रीय उदय पार्टी ऑल इंडिया पीपुल्स पार्टी एवं किसान न्याय मोर्चा के साथ मिलकर 300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल, ऑल इंडिया पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय…
वाराणसी के इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग वरुणा पुल नदेसर स्थित वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर पांडे व संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह द्वारा किया गया बैठक में नए सदस्यों का सम्मान व दिनांक 29 मई 2026 को संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर पांडे को काशी रत्न 2026 व आजीवन सदस्य डॉक्टर आनंदपाल राय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित होने पर अभिनंदन किया गया बैठक में वक्ताओं ने प्रांतीय संगठन के आवाहन पर 23 मई 2026 से 24 मई 2026 तक जारी सोशल…
रसड़ा (बलिया)। नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को रसड़ा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग उठाई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे लोगों के साथ तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कई मामलों में समयबद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।संतोष सिंह ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का…
लखनऊ,निगोहा के मस्तीपुर गांव में रविवार को एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत मस्तीपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान खुले में कूड़ा डाले जाने वाले सबसे प्रदूषित स्थल की व्यापक सफाई कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया गया।कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड मनोज राय, साहस संस्था की प्रतिनिधि अमर प्रीत कौर तथा ग्राम प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के दौरान लोगों को खुले में कूड़ा न फेंकने और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के…
लखनऊ,नगराम पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 785 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करोरा में एक महिला अपने घर से चोरी-छिपे गांजा बेचने का काम कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी और फूलमती गौतम पत्नी अनिल गौतम निवासी करोरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान…
लखनऊ मोहनलालगंज एक बार फिर प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और चेक बाउंस का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्लॉट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने तीन लाख रुपये हड़प लिए और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के बुद्धेश्वर जनता विहार कॉलोनी निवासी अजय जोशी पुत्र अशोक जोशी ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात मोहनलालगंज क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी…
खेजुरी, बलिया। जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़सरा गांव में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़सरा निवासी रज्जब हुसैन उर्फ लकी पुत्र मोहम्मद रोजाद्दीन के घर में कुछ अज्ञात लोग, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबरन घुस गए।बताया जाता है कि उस समय घर में उनकी पत्नी मौजूद थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर घर में रखे कुछ सामान को अपने कब्जे में ले लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए।घटना की सूचना शनिवार को दोपहर लगभग 2:47 बजे…
