जनपद भदोही में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए भदोही पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जनता की सामान्य शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सख्त छापेमारी की और इन छापेमारियों में 03 जेसीबी व 08 ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 07 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी ने अवगत कराया कि जनता की शिकायतों को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है तथा थानेदारों एवं चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की गई है जिसके तहत किसी भी शिकायत पर तत्काल जांच कर दोषी पाए जाने पर बिना किसी संकोच के सख्त कार्यवाही की जा रही है और इससे अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।
इस तरह के क्राईम पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा ‘व्हाट्सएप चैट बाट’ (पुलिस सतर्क मित्र ) प्लेटफार्म गोपनीय तरीके से संचालित किया जा रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति बिना अपनी पहचान उजागर किए मोबाइल नंबर 7839860411 पर सूचना, फोटो, वीडियो या ऑडियो भेज सकता है। भदोही पुलिस का संदेश है कि जनता का सहयोग ही अवैध खनन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण करने में सबसे बड़ी ताकत है इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि अवैध खनन, बालू माफिया या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत ‘व्हाट्सएप चैट बाट’ पर भेजें आपकी सूचना पूरी तरह गोपनीय रहेगी और उस पर अवश्य कार्यवाही होगी।
जनपद भदोही पुलिस द्वारा अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही करते हुए 03 जेसीबी व 08 ट्रैक्टर-ट्राली किये सीज
Related Posts
Add A Comment

