भदोही जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर हेल्प डेस्क/ साईबर थाना भदोही को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल मीडिया साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में पीड़ित नीरज गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम गिर्दबडागाँव थाना औराई जनपद भदोही के द्वारा गलती से 50,000 रू0 की धनराशि किसी अन्य खाते में ट्रान्सफर कर दिया गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत दर्ज किया गया था । साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित की खाते से गयी धनराशि को वापस कराया गया । पीड़ित खाते से गयी धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
साईबर फ्रांड से बचने के लिये सावधानियां –
- साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये ।
2.किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड ना करें ।
3.वर्क फ्राम होम,शेयर ट्रेडिंग करने से पहले संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें ।
4.कृपया किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैंलेंस चेक कर ले किसी के बहकावे में ना आये किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा गलती से ट्रान्जेक्शन हो जाने पर उसका पैसा बैंक के माध्यम से वापस करें स्वयं से न करें ।
5.अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।
साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही
1.नि0 शेतान्षु शेखर पंकज
2.का0अ0 रणविजय चौहान/नीरज कुमार
3.का0 शुभम कुशवाहा

