Author: admin
भदोही/गोपीगंज नगर क्षेत्र में रेडी, ठेला एवं खोमचा लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे व्यवसायियों के सामने इन दिनों रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि सड़क किनारे ठेला या खोमचा लगाते ही पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़कर धारा 151 के तहत चालान कर रही है, जिससे गरीब और मेहनतकश वर्ग में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय ठेला एवं खोमचा व्यवसायियों का कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी के दौर में वे किसी तरह छोटे-मोटे व्यवसाय के माध्यम से अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। लेकिन पुलिस की लगातार…
भदोही:गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत बातचीत में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि नगर के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना तथा जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने…
भदोही, 08 जून 2026। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वाराणसी अंचल के निर्देशन में एसएसआई शाखा, भदोही में MSME आउटरीच मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं निर्यातकों के साथ संवाद स्थापित कर पश्चिम एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में आए बदलावों तथा उनके MSME क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी अंचल के एश्योरेंस हेड श्री केडी गुप्ता ने की। इस अवसर पर वाराणसी अंचल प्रमुख श्री टी. कामेश्वर राव ने अपने मार्गदर्शन में MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।बैठक…
भदोही : जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद भदोही में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीड बैंक मैनेजर अमित गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला मिशन प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की…
गाजीपुर (पुनित त्रिपाठी)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जनपद में अचल संपत्तियों की नई दरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद की विभिन्न तहसीलों में संपत्तियों के बाजार मूल्य के अनुरूप सर्किल दरों (बेसिक वैल्यू) का पुनरीक्षण करते हुए 8 जून 2026 से नई दरें प्रभावी कर दी गई हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में अचल संपत्तियों की दरों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। उप निबंधक कार्यालय सदर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, सैदपुर, जखनियां, कासिमाबाद तथा सेवराई क्षेत्र के नगरीय, अर्द्धनगरीय…
गाजीपुर( पुनित त्रिपाठी)। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 5 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद में विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।…
गाजीपुर (पुनित त्रिपाठी)। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी, पार्टी का प्रत्येक आदेश उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।राजकुमार पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा…
मरदह (गाजीपुर)। क्षेत्र के वेलसड़ी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक रामदयाल बापू जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से भक्तों को रामचरितमानस के आदर्शों एवं मानव जीवन के मूल्यों से अवगत कराया।कथावाचक ने कहा कि “निर्मल मन में ही भगवान का वास होता है।” उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति का मन निष्कपट, पवित्र और सद्भावनाओं से परिपूर्ण होता है, उसी पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन…
गाजीपुर( पुनित त्रिपाठी)। जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की एक आपात बैठक रविवार को महाराजगंज स्थित जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलचूरी कुल देवता भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक में संगठन की आय-व्यय की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि जनपद में पहली बार कलचूरी कुल देवता भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का भव्य मंदिर निर्माण कराया जाएगा।…
जमानियां गाजीपुर (पुनित त्रिपाठी)। नगर पालिका परिषद जमानियां के नियमित कर्मचारी स्वर्गीय रमाशंकर शर्मा की ड्यूटी के दौरान 16 मई 2026 को हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिए गए आवेदन पर मात्र तीन दिन के भीतर निर्णय लेकर उनकी पुत्री अंजली शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंजली शर्मा को समूह ‘घ’ के अंतर्गत कर एवं राजस्व मोहर्रिर के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता…
