Author: admin
वाराणसी, 08 जून। केंद्रीय कारागार, वाराणसी में हृदय रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर हृदय रोग विभाग, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू एवं एस.आर.एस.एन.टी. मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बंदियों एवं कारागार कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों का रक्तचाप, वजन, शारीरिक परीक्षण एवं हृदय संबंधी प्रारंभिक जाँचें की गईं तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श…
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एंट्री से पहले कड़ी जांच हुई। अभ्यर्थियों के कपड़ों की चेकिंग हुई। जूते उतरवाकर जांच की गई। कर चेकिंग की इसके अलावा सिस्टम की निगरानी AI आधारित कैमरों से की जा रही है। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस परीक्षा में कुल 1.32 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।परीक्षा 8 जून से 10 जून तक चलेगी। दो पालियों में छह…
वाराणसी / पंडित कमलापति त्रिपाठी भवन इंग्लिशिया लाइन वाराणसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन का राज्य स्तरीय चिंतन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संघ के प्रदेश महामंत्री प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में संपन्न हुआ। बैठक में गोंडा से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य जी, सहित विनोद आर्य मंडल प्रभारी देवीपाटन, शिवपूजन सिंह, सनत कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, कृपाल कुमार पाण्डेय, हरिकेश दूबे, विद्याधर त्रिपाठी, योगेन्द्र शुक्ला,माया गुप्ता,विनी धवन आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन कृपाल पाण्डेय ने किया। वक्ताओं द्वारा वाराणसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन के लिए पांच बिस्वा जमीन व भवन की मांग की गई। सभी…
बंगाल की चंपदानी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दिलीप सिंह का वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी स्थित देववाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर जोरदार स्वागत किया।समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक दिलीप सिंह की चुनावी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कहा कि…
वाराणसी के पूज्य प्रेम दास बाल संस्कार आश्रम महेशपुर पंचायत भवन इंडस्ट्रियल स्टेट वाराणसी में श्री पुरुषोत्तम मास महात्म्य एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनांक 17 5.2026 दिन रविवार से 15 6.2026 दिन सोमवार तक आयोजित है जिसमें सानिध्य मानस मर्मज्ञ महंत बाबा डॉक्टर प्रेम दास जी महाराज वेदांताचार्य योगतन्त्राचार्य पीएचडी योगतन्त्रम द्वारा श्री पुरुषोत्तम मास महात्म्य एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ किया जा रहा है जिसके मुख्य यजमान हर्षित मिश्रा कृष्णा मिश्रा अविनाश गौड़ संध्या जायसवाल एवं अवधेश जायसवाल रहे इस अवसर पर यजमान द्वारा नंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बाल…
वाराणसी के कोनिया स्थित आदर्श नगर प्रेमलता प्राइवेट आईटीआई में प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से पीएम सूर्य घर सोलर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सोलर दीदी द्वितीय बैच की छात्राओं को निशुल्क सोलर प्रशिक्षण पुस्तक प्रेमलता प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक राम आसरे प्रसाद कुशवाहा द्वारा वितरण किया गया इस अवसर पर प्रबंधक राम आश्रय कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पीएम सूर्य घर सोलर दीदी जिसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से शुभारंभ किया गया जिसमें…
हर सुरक्षित गर्भ राष्ट्र की अपनी महिलाओं के लिए प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। हमारे देश के हर साल लगभग 2.9 करोड़ गर्भधारण होते हैं। इस बड़े पैमाने पर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए मजबूत स्वास्थ्य तंत्रों, निरंतर राजनीतिक प्रतिबद्धता, समय पर हस्तक्षेप और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक न्यायसंगत पहुंच की जरूरत है।पिछले दशक में देश में मातृत्व से संबंधित मौतों में उल्लेखनीय कमी आई है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। इस प्रगति का आधार मातृत्व स्वास्थ्य में निरंतर निवेश, सेवा डिलीवरी प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण और सामुदायिक भागीदारी है। हमने यह सुनिश्चित…
सोनभद्र (08 जून, 2026) सोनभद्र जनपद के नगरीय निकायों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए जिला प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में वंदन योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न नगर पंचायतों द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर गहन मंथन किया गया और जिले में एक आधुनिक ऑडिटोरियम तथा स्मार्ट रोड निर्माण की योजना को हरी झंडी दी गई।बैठक के दौरान नगर पंचायत घोरावल, दुद्धी, पिपरी, रेनुकूट एवं चुर्क-घुर्मा के अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के…
सोनभद्र (08 जून, 2026)। जनता की समस्याओं के निस्तारण में ढुलमुल रवैया और खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सोनभद्र जिला प्रशासन ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र के अधिशासी अभियंता (EE) से लेकर पूरे स्टाफ का जून-2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इसके साथ ही तहसील दूद्धी में खराब प्रदर्शन पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए…
सोनभद्र (08 जून, 2026)। जनपद में आगामी पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने और बच्चों के नियमित टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो अभियान) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया और रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा आगामी 28 जून, 2026 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो…
