Author: admin
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता के समापन मैच का शुभारंभ युवा समाजसेवी एवं सरजू राय मेमोरियल पी.जी. कॉलेज, गांधीनगर के प्रबंधक हिमांशु राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया।। इस अवसर पर हिमांशु राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त आधार हैं। खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से…
करंडा (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया।चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार राव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत 9 जून 2016 को गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच एवं…
सोनभद्र, 09 जून 2026। केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर देशव्यापी जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।अभियान के दौरान जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की विशेष टीमों को तैनात किया गया था। इन टीमों ने युद्धस्तर पर कार्य करते…
सोनभद्र सपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर बरसे सपाई आरक्षण बचाने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर पर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी सपा सोनभद्र, 09 जून 2026। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सूबे की भाजपा सरकार पर आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह कमजोर करने और सामाजिक न्याय की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश की 22 बड़ी भर्ती परीक्षाओं में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की 11,514 आरक्षित सीटों…
एनएच 39 पर प्राथमिक विद्यालय बिड़र के पास हुआ दर्दनाक हादसा हाइवा के परखच्चे उड़े, पैर फ्रैक्चर होने पर घायल चालक जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र), 09 जून 2026। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-विंढमगंज मुख्य मार्ग (NH-39) पर आज सुबह एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय बिड़र के ठीक सामने एक हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि हाइवा चालक मलबे में तब्दील हो चुके केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर…
ईपीएफ घोटाले के खिलाफ भारतीय संविदा श्रमिक संगठन का बड़ा हमला डीएम को सौंपा ज्ञापन BTPS-CTPS की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का EPF हड़पने का आरोप जांच न होने पर संगठन ने दी मुख्यमंत्री तक जाने और बड़े आंदोलन की चेतावनी सोनभद्र, 09 जून 2026। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने आज ओबरा परियोजना के BTPS एवं CTPS में कार्यरत संविदा श्रमिकों के भविष्य निधि (EPF) घोटाले को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी सोनभद्र को एक शिकायती पत्र और ज्ञापन सौंपकर आरोपी कंपनियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन…
ओबरा/सोनभद्र स्थानीय खेल मैदान पर खेले जा रहे प्रतिष्ठित वोर्टेक्स कप 2026 के चौथे दिन एक बेहद रोमांचक और एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। यह मैच संन्यासी क्लब ओबरा बनाम आर.एन. बिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें आर.एन. बिल्ली की टीम ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में आर.एन. बिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 8 ओवरों के इस सीमित मुकाबले में आर.एन. बिल्ली के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ रनों की बौछार कर दी। टीम ने ताबड़तोड़…
लखनऊ मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के कक्ष संख्या-5 स्थित इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर में तैनात कर्मचारी के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई है, जिससे एच आई वी जांच कराने आने वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों और मरीजों के अनुसार आई सी टी सी सेंटर पर एच आई वी एड्स की जांच, काउंसलिंग तथा गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य एच आई वी स्क्रीनिंग की जाती है। लेकिन संबंधित कर्मचारी के ड्यूटी पर मौजूद…
लखनऊ मोहनलालगंज समाजवादी पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता नितुल शर्मा को समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।नितुल शर्मा लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता, मेहनत और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल…
रोहनिया।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांगजन विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वाराणसी राम प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी समन्यवक रमेश सिंह की देखरेख में सोमवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी एवं अरविंद मफतलाल फाउंडेशन अहमदाबाद गुजरात के सहयोग से ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन इंडिया की किन्नरी देसाई द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लगभग 70 दिव्यांग महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ निशुल्क प्रोफेशनल सिलाई मशीन वितरण किया। विधायक ने सरकार…
