Author: admin

भांवरकोल (गाजीपुर) ग्रामीण इलाकों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के सरकारी दावों को भांवरकोल ब्लॉक की गांव सभा तरांव में करारा झटका लगा है। यहां लाखों-करोड़ों की लागत से खड़ी की गई पानी की टंकी आज महज एक शो-पीस बनकर रह गई है, जिससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण गांव की गलियों में पाइप लाइन बिछाने का काम आज भी अधूरा पड़ा है।…

Read More

जखनियां, गाजीपुर।जखनियां तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यालय में कार्यरत स्टेनो सुमंत कुमार को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमंत कुमार अपने कार्यालय में नियमित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज पेट दर्द की शिकायत हुई और उनकी हालत बिगड़ने लगी। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि शुरुआत में पेट दर्द…

Read More

ओबरा, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में सोनभद्र पतंजलि परिवार के तत्वावधान में आयोजित योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 के 22वें दिन प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ओबरा सिंचाई विभाग के कार्यालय अधीक्षक लालजी तथा योग शिक्षक नरेंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भजन गायक रवी सिन्हा ने योग गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित साधकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर ई. इंद्रजीत एवं सदस्य घनश्याम सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। योगाचार्य वीरेंद्र योगी…

Read More

सोनभद्र। जनपद में मानसून और वर्षाकाल के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सीएनडीएस (CNDS), नगर पालिका परिषद, जल निगम तथा आईआईटी (IIT) कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक इलाकों में जल निकासी व्यवस्था को वैज्ञानिक ढंग से सुदृढ़ बनाना है। गौरतलब है कि इमरती कॉलोनी एवं आसपास के मार्केट क्षेत्रों में बरसात के दिनों में भीषण जलभराव हो जाता है, जिससे स्थानीय नागरिकों…

Read More

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के दम पर जनपद सोनभद्र ने विकास और प्रशासनिक कार्यकुशलता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आगामी जुलाई माह से लागू होने वाली नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के निर्धारण हेतु चलाए जा रहे विशेष खसरा फीडिंग अभियान में सोनभद्र ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी छलांग लगाई है। प्रशासनिक मुस्तैदी का आलम यह रहा कि इस ऐतिहासिक अभियान के तहत मात्र 4 दिनों में लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया, जबकि महज 7 दिनों के भीतर 80 प्रतिशत के बड़े…

Read More

सोनभद्र | दिनांक 11 जून, 2026 जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति को गति देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) एवं राज्य योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण पुल, सेतु एवं सड़क परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को इनका…

Read More

सोनभद्र | दिनांक 11 जून, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को उस समय एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दोनों पैरों से दिव्यांग एक युवक की पीड़ा को न सिर्फ सुना, बल्कि तत्काल मौके पर ही उसका समाधान भी कर दिया। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल से वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों से जूझ रहे चोपन निवासी राहुल कुमार को नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संबल मिला है। मामला सोनभद्र के चोपन मार्केट (सब्जी मंडी के पास) का है। यहां के निवासी रतन प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार…

Read More

गाजीपुर (पुनित त्रिपाठी)। थाना नोनहरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 65(1), 137(2), 87 बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त मुकेश सिंह उर्फ छोटू को रसूलपुर हाईवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश सिंह उर्फ छोटू (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कप्तान सिंह, निवासी ग्राम बौरी, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर…

Read More

गाजीपुर (पुनित त्रिपाठी)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भा.कृ.अनु.प.) के अंतर्गत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा शुक्रवार को विकास खंड मानीहारी के ग्राम सराय गोविंद में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 45 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 30 पुरुष एवं 15 महिला किसान शामिल रहीं।वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित एवं अत्यधिक प्रयोग से खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ मृदा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे जैविक कार्बन की कमी, सूक्ष्म पोषक तत्वों का असंतुलन तथा पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न होती हैं। किसानों को मृदा…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा की राजधानी के नाम से विख्यात ओबरा नगर पंचायत का अड़ियल और उदासीन रवैया कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। एशिया की पहली नंबर वन बिजली परियोजना के गौरवशाली इतिहास को समेटे ओबरा के मुख्य स्टेडियम में पिछले 7 दिनों से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में पूरे पूर्वांचल और आसपास के जिलों से बेहतरीन…

Read More