राबर्ट्सगंज/ओबरा (सोनभद्र), 13 जून 2026 विश्व हिंदू महासंघ ने सांगठनिक विस्तार और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है। महासंघ के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद सोनभद्र के ओबरा निवासी और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री सत्य प्रकाश पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा शुक्रवार को सोनभद्र के जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई। अवसर था विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव का। इस पावन मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने स्वयं सत्य प्रकाश पाण्डेय के नाम की घोषणा की और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। मनोनयन पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने सत्य प्रकाश पाण्डेय के लंबे सांगठनिक सफर की सराहना की। उन्होंने कहा सत्य प्रकाश पाण्डेय पिछले दो दशकों (20 वर्षों) से निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके इसी सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा और हिंदुत्व के प्रति उनके योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। जैसे ही राबर्ट्सगंज के मंच से सत्य प्रकाश पाण्डेय को प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई, पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस निर्णय से जनपद सोनभद्र और विशेषकर ओबरा नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर ही कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त प्रदेश मंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा, विश्व हिंदू महासंघ सदैव से हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, मैं उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करूँगा। संगठन को पूरे प्रदेश में और अधिक मजबूत करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव और इस नियुक्ति समारोह के अवसर पर महासंघ के कई कद्दावर नेता और पदाधिकारी साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,प्रदेश नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृ शक्ति) श्रीमती सुमन पटेल, प्रदेश महामंत्री राजू सिंह प्रधान, प्रदेश मंत्री (मीडिया) श्रीमती नूतन सिंह, तथा प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गौड़। जिला व नगर नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष (मीडिया) चंदन सोनी, ओबरा नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे, नंदकेश्वर खरवार, अमित तिवारी, और मनोज चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सत्य प्रकाश पाण्डेय की इस नियुक्ति से सोनभद्र में विश्व हिंदू महासंघ के सांगठनिक ढांचे को एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विश्व हिंदू महासंघ का बड़ा संगठनात्मक फैसला सत्य प्रकाश पाण्डेय बने प्रदेश मंत्री, ओबरा सहित सोनभद्र में हर्ष की लहर
Related Posts
Add A Comment

