Author: admin
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में पुलिसकर्मियों का ओ-आर (ऑर्डर रूम) किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने रजिस्टर प्रस्तुत किए, जिनका एसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया।बताया गया कि पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पानी भर जाने के कारण साप्ताहिक शुक्रवार परेड आयोजित नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में जवानों की रजिस्टर पेशी कराई और संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी श्री ओमवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन बनाए रखने, विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके…
बैरिया (बलिया)। किसान सहकारी चीनी मिल्स के चेयरमैन बबन सिंह रघुवंशी के ससुर एवं जयप्रकाशनगर निवासी दीनानाथ सिंह उर्फ लक्ष्मी सिंह का गुरुवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दीनानाथ सिंह मूल रूप से भवन टोला खवासपुर, जिला भोजपुर (बिहार) के निवासी थे। वे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। कई वर्ष पूर्व उन्होंने जयप्रकाशनगर में अपना आवास बनाकर परिवार सहित यहीं निवास करना शुरू कर दिया था। अपने सरल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार के कारण वे क्षेत्र में…
सिकन्दरपुर, बलिया। साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने पीड़ित के खाते से ठगी कर निकाली गई धनराशि को वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की पहल पर शिकायतकर्ता के खाते में 15 हजार रुपये वापस कराए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम डुहा बिहरा निवासी मृत्युंजय सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह ने NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से बीते 1 नवंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि स्थानांतरित कर ली गई थी।मामले को गंभीरता से लेते…
अल हुसैन ताजिया कमेटी, मोहल्ला डोमनपुरा के मरहूम सदर जनाब इस्तियाक खान साहब के इंतकाल के बाद आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए सदर के चुनाव की प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। सभी सदस्यों की सहमति से पूर्व नायब सदर जनाब इकराम अली (लड्डन भाई) को कमेटी का नया सदर चुना गया। वहीं कमेटी में नए सदस्य के रूप में शामिल किए गए शेख रियाज अहमद को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता जनाब शेख सलीम साहब ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिराज अहमद खान, डॉ. नदीम, शमशाद खान (पूर्व…
बैरिया, बलिया। क्षेत्र के मिश्र के हाता गांव में सड़क पर जलभराव और बदहाल सड़क की स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। विशेष रूप से मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार बाइक सवार सड़क पर भरे पानी में गिरकर चोटिल भी…
दुल्लहपुर, गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब समाजवादी छात्र सभा के जखनिया विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव को लखनऊ में आयोजित पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जाने से पुलिस ने रोक दिया। बताया जाता है कि वह शिक्षक विवेक सर के नेतृत्व में लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना होने वाले थे।जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7:30 बजे से ही पुलिस बल पंकज यादव के आवास पर पहुंच गया और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया। देर शाम तक पुलिसकर्मी उनके घर…
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जखनियां रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुकदमा संख्या 139/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 7:10 बजे जखनियां रेलवे…
गाजीपुर। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के भाई संजय बिंद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा है तथा जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जानी चाहिए। संजय बिंद ने कहा, “हमारे साथ जो होना था, वह हो गया। हमें सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा है। उचित जांच कर हमें निष्पक्ष न्याय दिया जाए। मेरी बहुत बड़ी क्षति हो चुकी है, आगे कोई और क्षति न हो।” बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से संजय बिंद को उनके मकान…
भांवरकोल|। थाना क्षेत्र के कनुवान गांव में गुरुवार की रात चोरों ने किसानों को निशाना बनाते हुए खेतों में लगे समरसेबल मोटरों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर किसानों में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान नीरज राय और मनीष राय के खेतों में लगे दो समरसेबल मोटरों को चोर खोलकर ले गए। वहीं गांव के ही किसान रामाशंकर राय के खेत से मोटर चोरी कर ली गई। एक ही रात में तीन मोटरों की चोरी से क्षेत्र के किसानों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद…
भांवरकोल (गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भांवरकोल विकासखंड परिसर स्थित कृष्णानंद राय स्मृति हाल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायत कर्मी एवं सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने की, जबकि योग प्रशिक्षण डाॅ पशु चिकित्साधिकारी अमित कुमारगुप्ता द्वारा दिया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग से…
