Author: admin
चोपन/सोनभद्र। प्रीतनगर चोपन में रेलवे विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क के किनारे की गई खुदाई, पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने तथा स्थानीय लोगों को हो रही गंभीर समस्याओं के विरोध में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर उप जिलाधिकारी ओबरा के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ओबरा को सौंपा।क्षेत्रवासियों ने बताया कि खुदाई के कारण पेयजल पाइपलाइन टूट गई है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। घरों एवं दुकानों के सामने खोदे गए गहरे गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं राहगीरों के लिए दुर्घटना…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) परीक्षा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और परीक्षा कक्षों में सिटिंग अरेंजमेंट (बैठने की व्यवस्था)…
ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय खेल मैदान पर खेले जा रहे प्रतिष्ठित वोर्टेक्स कप 2026 के तीसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच चूर्क क्लब बनाम झारखंड के बीच खेला गया, जिसमें चूर्क क्लब ने अपने शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत झारखंड को 34 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दे दी।मैच की शुरुआत में झारखंड की टीम ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए पहले क्षेत्ररक्षण (गेंदबाजी) करने का निर्णय लिया। आमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चूर्क क्लब की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों के सीमित मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, झारखंड के…
ओबरा (सोनभद्र)।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन और पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय ‘सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर’ अपने 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है। ओबरा में चल रहे इस शिविर के माध्यम से नए योग शिक्षकों को तराशने और समाज में योग के प्रति अलख जगाने का कार्य निरंतर जारी है। सोमवार को शिविर में पतंजलि परिवार के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की और योग साधकों का मार्गदर्शन किया। शिविर के 18वें दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला मंत्री सुनील कुमार…
सोनभद्र (चोपन)। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राज्य मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना रंटोला क्षेत्र के अंतर्गत ओढ़े गांव निवासी कुछ लोग वाराणसी में…
ओबरा (सोनभद्र)।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन एवं सोनभद्र पतंजलि के समस्त संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 19वें दिन भी साधकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी, स्थानीय योग शिक्षक लालजी, राम-लखन और राजकुमार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। शिविर के दौरान परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के संदेशों को साझा करते हुए बताया गया कि सरल ढंग से अष्टांग योग का नियमित अभ्यास करने से तन, मन और विचार पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। योग…
भदोही:उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जनपद भदोही पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान के दौरान महिलाओं को…
जनपद भदोही में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए भदोही पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जनता की सामान्य शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सख्त छापेमारी की और इन छापेमारियों में 03 जेसीबी व 08 ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 07 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी ने अवगत कराया कि जनता की शिकायतों को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है तथा थानेदारों एवं चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट…
भदोही जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर हेल्प डेस्क/ साईबर थाना भदोही को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल मीडिया साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में पीड़ित नीरज गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम गिर्दबडागाँव थाना औराई जनपद भदोही के द्वारा गलती से 50,000 रू0 की धनराशि किसी अन्य खाते में ट्रान्सफर कर दिया गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत दर्ज किया गया था । साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद…
भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन जनपद में परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, एम.ए. समद इंटर कॉलेज भदोही तथा नेशनल इंटर कॉलेज भदोही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों…
