गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जखनियां रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुकदमा संख्या 139/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 7:10 बजे जखनियां रेलवे स्टेशन की पुरानी दक्षिणी क्रॉसिंग के पास से कल्पनाथ कश्यप (70) एवं उनकी पत्नी मनोरमा देवी (68) निवासी अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित उक्त मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी धनुषधारी यादव, आरक्षी मनीष कुमार एवं महिला आरक्षी सविता तिवारी शामिल रहीं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार, भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

