बेल्थरा रोड (बलिया)। उभांव पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी नाम-पता बताकर डीजे का सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान तथा घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने स्वयं को झुनझुन यादव निवासी भीटाभुवारी बताकर डीजे का सामान बुक कराया था। 2 जून को वह मैजिक वाहन संख्या यूपी-32 डीएन-0664 लेकर पहुंचा और डीजे का सामान वाहन पर लाद लिया। इसके बाद उसने सामान भीटाभुवारी में एक स्थान पर उतरवाकर डीजे संचालक को शेष सामान लाने के लिए भेज दिया तथा मौका पाकर सामान लेकर फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम शिवा कुमार पुत्र रामनाथ निवासी आरीपुर सरया (शिवाला), थाना भीमपुरा है, जिसने धोखाधड़ी की नीयत से अपना नाम व पता बदलकर बताया था।
शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डम्बल बाबा परती के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो बेस, दो ट्वीटर, एक स्टेबलाइजर, एक बेल्ट तथा घटना में प्रयुक्त मैजिक वाहन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
Related Posts
Add A Comment

