हापुड़ (मनीष कुमार) युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मसूरी स्थित जेएमएस आईटी कॉलेज में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने शिरकत की, जिसमें हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी संस्था के सेक्रेटरी हिंमाशू सिंघल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 35 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की है। मेले में रोजगार की तलाश में 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं इंटरव्यू के लिए पहुंचे। छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला और वे अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के काउंटरों पर इंटरव्यू देते नजर आए।
विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने दिया मौका इस मेले की खास बात यह रही कि इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों के छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर उपलब्ध थे संस्था के सेक्रेटरी हिमांशु सिंघल ने उम्मीद जताई कि इस मेले के माध्यम से भारी मात्रा में छात्रों का चयन होगा और उन्हें करियर की नई व बेहतर शुरुआत मिलेगी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह स्पष्ट नीति है कि देश और प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले। हमारा संस्थान भी सरकार की इसी नीति और दिशा-निर्देशों पर आगे बढ़ रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हमारे क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें इस सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और स्टाफ ने सभी आए हुए छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जेएमएस आईटी कॉलेज में विशाल रोजगार मेले का आयोजन, 35 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा
Previous Articleनाम बदलकर डीजे का सामान चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

