मुहम्मदाबाद/ग़ाज़ीपुर। अपने सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले मुहम्मदाबाद नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी रेयाज अहमद ने नगर की विद्युत समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान एक गंभीर हादसे की ओर आकर्षित किया है।
विदित हो कि नगर में जब भी कोई विद्युत फाल्ट होता है या बिजली कटौती होती है, तो रेयाज अहमद अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तत्काल घर-घर तक इसकी सटीक सूचना पहुँचाते हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलती है। इसी क्रम में उन्होंने एक गंभीर विद्युत समस्या को लेकर विभाग से त्वरित समाधान की माँग की है।
समाजसेवी रेयाज अहमद ने बताया कि बीती रात 31 मई 2026 को करीब 11:00 बजे, जर्जर अवस्था में होने के कारण एक 11 केवी (KV) का हाईटेंशन तार टूटकर अचानक 400 केवीए (KVA) नटराज वाले ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इस हादसे के कारण ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रांसफार्मर के जलने और क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय क्षेत्र की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई है, जिससे भीषण गर्मी के इस मौसम में स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए समाजसेवी रेयाज अहमद ने तत्काल विद्युत विभाग के जे.ई. (जूनियर इंजीनियर) विनोद यादव जी से संपर्क किया और उनसे जनहित में अपील किया कि क्षतिग्रस्त हो चुके 400 केवीए नटराज वाले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।
नगर में जगह-जगह लटक रहे और जर्जर हो चुके 11000 वोल्ट के तारों को जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जे.ई. विनोद यादव जी ने समाजसेवी रेयाज अहमद को आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि नगर के जर्जर 11000 वोल्ट के तारों को बदलने का विस्तृत प्रकरण (प्रपोजल) पहले ही उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही तारों को बदलने का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
रेयाज अहमद ने उम्मीद जताई है कि विद्यु
मुहम्मदाबाद: जर्जर तारों के टूटने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, समाजसेवी रेयाज अहमद ने विद्युत विभाग से की त्वरित कार्रवाई की अपील
Related Posts
Add A Comment

