Author: admin
वाराणसी ॥धर्म और आध्यात्म की नगरी वाराणसी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वाराणसी के संजय नगर, अकथा क्षेत्र में संचालित ‘सुपर 40’ संस्थान आज उन गरीब और मेधावी छात्रों के लिए आशा की किरण बन गया है, जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े सपनों से वंचित रह जाते थे।इस संस्थान के संचालक, गोविंद सर, जिन्हें उनकी अनूठी शिक्षण शैली और समर्पण के कारण स्थानीय स्तर पर ‘वाराणसी का खान सर’ भी कहा जाता है, नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से समाज में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।मुख्य आकर्षण: संस्था के निदेशक गोविंद सर ने…
शेंडगांव (महाराष्ट्र), 23 फरवरी — महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक, संत और कीर्तनकार देबूजी झिंगराजी जानोरकर, जिन्हें श्रद्धापूर्वक संत गाडगे महाराज के नाम से जाना जाता है, की जयंती 23 फरवरी को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। उनका जन्म 23 फरवरी 1876 को शेंडगांव में हुआ था।संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, अंधविश्वास उन्मूलन और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित किया। वे गाँव-गाँव जाकर स्वयं सफाई करते और लोगों को स्वच्छता, सदाचार तथा नैतिक जीवन का संदेश देते थे। उनका मानना था कि सच्ची भक्ति मंदिरों में नहीं, बल्कि गरीबों, दलितों…
वाराणसी 23 फरवरी दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण मे बंद सपा नेता ईमरान अहमद सोमवार को तीन माह बाद रात्रि आठ बजे जिला कारागार से रिहा किया गया । दालमंडी प्रकरण मे सपा नेता ईमरान अहमद ने ध्वस्तीकरण कार्य मे प्रशासन का विरोध जताया था । जिसमे कई मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया गया तब से वह जेल मे बंद था । सोमवार को रात्री जिला कारागार से रिहा होने पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” एवं दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित एवं पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी समेत बड़ी संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर…
नई दिल्ली। दिल्ली में संस्कृतभारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में काशी स्थित कार्ष्णिविद्याभवन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में नवरत्न ने व्याकरण विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम् ने द्वितीय स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी प्रकार करणदास जी ने न्याय विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर काशी का परचम लहराया। अमरकोश प्रतियोगिता में नैतिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय (गुरु) ने सभी विजयी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य…
वाराणसी/ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया स्थित मीनू रेस्टोरेंट में तेलिया भाव व्यापार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अजीत सिंह बाख के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में मनीष गुप्ता (संयुक्त महामंत्री) एवं संजय गुप्ता (युवा शाखा अध्यक्ष) की विशेष उपस्थिति रही। घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं अध्यक्ष: रमेश भारद्वाजमहामंत्री: शेखर शर्मा सिक्कीकोषाध्यक्ष: हेमंत सिंह उपाध्यक्ष: दिलीप गुप्ता, बंधु गुप्ता, संजय जायसवाल, देवांश मनीष चौबे, प्रकाश मौर्य, मंटू जायसवालसंगठन मंत्री: सुरेश चंद्र गुप्ता, जमाल भाई, शाहिद जमाल पप्पू, संदीप…
वाराणसी टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। जस्टिस फॉर टीचर्स हैशटैग को ट्रेंड नम्बर एक पर पहुंचाने के बाद 23 फरवरी को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।आंदोलन का नेतृत्व कैलाशनाथ यादव, विनोद उपाध्याय, अमृता सिंह, ज्योति प्रकाश, सनत कुमार तथा रविंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं द्वारा किया गया। सभी बेसिक शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।यह आंदोलन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले संचालित किया जा रहा है। संगठन के आह्वान…
वाराणसी शहर के प्रतिष्ठित एवं वर्षों पुराने प्रतिष्ठान सरदार जी पापड़ वाले की चौथी शाखा का भव्य उद्घाटन अस्सी शाखा पर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वर्ष 1961 से निरंतर अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध यह प्रतिष्ठान अब विस्तार की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।नवीन शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता देवेंदर सिंह पिंकी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से ग्राहकों के विश्वास और स्नेह ने ही इस प्रतिष्ठान को आगे…
वाराणसी, शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं अवसरों के विस्तार को नई दिशा प्रदान करते हुए C4 एजुकेयर द्वारा ‘प्रधानाचार्य सम्मेलन 2026’ के अंतर्गत एक भव्य पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 160 प्रधानाचार्य, शिक्षक, परामर्शदाता तथा कोचिंग संस्थान संचालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के मध्य सशक्त शैक्षणिक सेतु का निर्माण करना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों से जोड़ना रहा।यह कार्यक्रम एन आई एम एस यूनिवर्सिटी राजस्थान के सहयोग से संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी एवं उच्च…
हापुड़ (मनीष कुमार) पिलखुवा मसूरी क्षेत्र के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। हापुड़ हुंडई ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए मंगलवार को मसूरी-पिलखुवा क्षेत्र में अपने नए सेल शोरूम और अत्याधुनिक वर्कशॉप की शुरुआत की है फीता काटकर हुआ उद्घाटनशोरूम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों और हुंडई के अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर हुंडई हेड ऑफिस से आए प्रत्यूष भाटिया और राहुल पुंडीर के साथ शोरूम के मालिक संजीव कुमार गोयल, कबीर गोयल, मनीष गोयल और जयप्रकाश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एक ही छत के नीचे सेल्स और सर्विस…
हापुड़ (मनीष कुमार) जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, हापुड़ में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का उद्घाटन संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल बतौर मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी हाफिजपुर हापुड़ प्रवीण कुमार, विशिष्ट अतिथि, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम, डॉ० निधि मलिक प्राचार्या जे० एम० एस० वर्ल्ड स्कूल, डॉ० धीरज सैनी, प्राचार्य,फार्मेसी कॉलेज डीन प्रो० अभिनीत चौधरी सभी विभागाध्यक्ष प्राध्यापकगण प्रवेश प्रभारी रजिस्ट्रार लेखाधिकारी,कैंपस मैनेजर, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल…
