Author: admin
वाराणसी: सुपर 40 ‘गोविंद सर’ द्वारा मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन,500से ज्यादा छात्रों ने दिखाया उत्साह॥ विगत छः वर्षों से छात्रों के हित में आयोजित हो रही है स्कालरशिप परीक्षा CHS,JNV,सैनिक स्कूल,RMS,RIMC,UP सैनिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल जैसी प्रवेश परीक्षाओ की विशेष तैयारी कराती है गोविंद सर की सुपर 40 संस्था वाराणसी के खान सर कहे जाते है गोविंद सर वाराणसी ॥वाराणसी के पहड़िया स्थित संजय नगर कॉलोनी में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘सुपर 40’ (Super 40) द्वारा गोविंद सर के मार्गदर्शन में एक विशाल स्कालरशिप…
सोसायटी फार सोशल एक्शन एण्ड रिसर्च (सार संस्थान) द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 18 फरवरी, 2026 (बुधवार) को जिला पुस्तकालय सभागार, अर्दली बाजार, वाराणसी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साथी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग एवं देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर श्री संदीप श्रीवास्तव, रायपुर की मुरली मित्र वेलफेयर फाउण्डेशन रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० ए.पी. पाण्डेय (पूर्व वाइस चांसलर, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मणिपुर, प्रोफेसर-अर्थशास्त्र विभाग, बी.एच.यू. वाराणसी) अध्यक्षता प्रो. एच.पी अधिकारी (सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय) ने की।विशिष्ट अतिथियों में सर्वश्री प्रो० वंशीधर पाण्डेय (डीन-शैक्षणिक म.गा. काशी विद्यापीठ), डा. सुनीता चंद्रा (रजिस्ट्रार) सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बती स्टडीज सारनाथ…
हापुड़ (मनीष कुमार) सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने उन्नत शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ईएनटी विभाग द्वारा गर्दन के सामने स्थित एक अत्यंत बड़े एवं जटिल लिपोमा (वसा की गांठ) का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था और मरीज के लिए शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तरों पर अत्यधिक कष्टदायक बन चुका था मरीज पिछले लगभग चार वर्षों से इस समस्या से पीड़ित था। गर्दन के अग्र भाग में लगातार बढ़ती सूजन के कारण उसे दैनिक जीवन में असुविधा, शारीरिक असहजता तथा सामाजिक संकोच का सामना करना पड़…
एडटेक लीडर और अड्डा एजुकेशन की सहायक कंपनी स्टडीआईक्यू, जो यूपीएससी पीसीएस और न्यायपालिका परीक्षा पाठ्यक्रमों में विशेषज्ञता रखती है, ने सिविल सेवा तैयारी के क्षेत्र में अपनी ऑफलाइन उपस्थिति को और मजबूत करते हुए प्रयागराज में अपने सबसे बड़े इंटीग्रेटेड यूपीएससी सेंटर की शुरुआत की है। यह कदम शहर को यूपीएससी और राज्य सेवा अभ्यर्थियों के लिए पसंदीदा केंद्र के रूप में उभरने को और मजबूती प्रदान करेगा। नए सेंटर का उद्घाटन स्टडीआईक्यू के सीईओ स्वप्निल त्रिपाठी ने छात्रों और सेंटर प्रबंधन के साथ किया, जिसके बाद क्षेत्रीय मीडिया के साथ बातचीत भी आयोजित की गई।उद्घाटन के अवसर पर…
हापुड़ (मनीष कुमार) जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भारत और श्रीलंका के शिक्षाविदों का अनूठा संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के शिक्षा मंत्रियों और 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।प्रमुख विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर मुंबई से विशेष रूप से पधारीं डॉ. रश्मि त्यागी (प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं मास्टर ट्रेनर, CBSE COE) ने अपने अनुभवों से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गोडा के नेतृत्व में आए विदेशी मेहमानों का विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. आयुष सिंघल, डॉ. रोहन सिंघल एवं…
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। ग्राम भार, जिला मऊ के मूल निवासी उक्त शिक्षक ने बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया।सम्मेलन का विषय “Women’s Political Empowerment and Leadership in India – From Grassroots to Governance” रहा, जिसमें भारत में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की यात्रा—ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शासन तक—पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अपने शोधपत्र में उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, पंचायती राज व्यवस्था में 33% आरक्षण की भूमिका तथा जमीनी…
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा की प्रेस वार्ता, बीएलओ से संवाद और राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा ने सोमवार को वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में प्रेस वार्ता कर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आगामी चरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जो भविष्य के सभी चुनावों के लिए स्थायी रिकॉर्ड के रूप में उपयोग में लाई जाएगी। आयोग का लक्ष्य है कि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और त्रुटिरहित हो, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता…
वाराणसी ।सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड “वर्ष 1951 से” द्वारा वाराणसी आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों के लिए सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में एक क्रिकेट लीग मैच का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, आपसी एकता को मजबूत करना तथा पेशेवरों के बीच स्वस्थ संवाद को प्रोत्साहित करना था।श्री जितेंद्र सिंह (सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड) ने दोनों टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि कंपनी की गुणवत्ता, विश्वास और पेशेवर समुदाय के साथ निरंतर प्रगतिशील सहभागिता को दर्शाता है। इस मैच में आर्किटेक्ट और इंजीनियर टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग…
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में मुख्य अर्चक महंत शशि भूषण त्रिपाठी ‘गुड्डू महाराज’ ने पत्रकार वार्ता कर पर्व की व्यवस्थाओं और विशेष आयोजनों की विस्तृत जानकारी साझा की।पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘श्री सप्त ऋषि महा आरती’ का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त करेंगे। धाम को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं भव्य प्रकाश व्यवस्था से सजाया जा रहा है। सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को…
सिद्धांत चतुर्वेदी अपने सिनेमाई सफर के एक नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, जहां वह पहली बार पूरी तरह से रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं। फिलहाल फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के जरिए वह अपने अब तक के इंटेंस और लेयर्ड किरदारों से अलग, संवेदनशील, आकर्षक और भावनात्मक अंदाज में दिखाई देंगे। कई लोग इसे उनका ‘लवर बॉय एरा’ भी कह रहे हैं।संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के साथ सिद्धांत एक ऐसे सिनेमा जगत में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उन्हें ‘भंसाली हीरो’ की पहचान मिल रही है। ये वो…
