Author: admin
तहसील पिण्डरा के अधिवक्ताओ ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए,अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद के नारे के साथ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन उपलिधिकारी प्रतिभा मिश्रा को सौपा।जिसमे उनकी दो प्रमुख मांगे रही,पहला मांग बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी की सदस्यता रद्द किया गया है उसपर विचार करते हुए जाँच किया जाय तथा उनकी सदस्यता को पुनःबहाल कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।दूसरी मांग अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके पेशेवर कार्य में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कानून है।इसलिए अधिवक्ताओ की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया…
वाराणसी : श्रम विभाग वाराणसी के अन्तर्गत सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले श्रमिकों को धनराशि का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री खंडेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज, चांदपुर में आयोजित किया गया। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक पंजीयन कैंप के उद्घाटन से हुई, जिसमें मंत्री अनिल राजभर ने सरकार के श्रमिकों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि सरकार की यह मंशा है कि समाज के हर वर्ग को सरकारी…
लालपुर-पांडेयपुर थाना, शिवपुर, दशाश्वमेध थाने की पुलिस की वजह से वाराणसी कमिश्नरेट को 11 दिन में दो घटनाओं में एसआईटी गठित करनी पड़ी। 15 दिन में एक आईपीएस, दो इंस्पेक्टर और दो थानेदार नप गए। दशाश्वमेध पुलिस ने तो मोहम्मद रेहान प्रकरण से अफसरों को भी चौंका दिया। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम ने खुद अफसरों से की बात लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में काशी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अफसरों से बात की। वाराणसी से लखनऊ डीजीपी ऑफिस तक हलचल मची और 15 अप्रैल को वरुणा जोन के डीसीपी व आईएएस…
वाराणसी के दशाश्वमेध मोहल्ले में नाम पूछकर 10-15 मुस्लिम युवकों को चाय की दुकान से भगा दिया गया। विकास नाम के हिंदू नेता ने युवकों के नाम पूछे। युवकों ने जब अपने नाम बताए तो उन पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया। साथ ही चाय की दुकानों पर जुटकर महिलाओं-युवतियों से अश्लीलता करने की बात कही। विकास काशी गंगा आरती संगठन के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आरएसएस के सदस्य भी हैं। उन्होंने युवकों से कहा, कल से इस इलाके में मत आइएगा। विकास ने गुरुवार रात साढ़े 12 बजे 2 वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। हालांकि अभी इस मामले…
मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक मौसम में बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 58 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं। ब्रज में शुक्रवार को बारिश, आंधी और बिजली गिरने से चार की मौत हो गई। 4 लोग झुलस गए। एटा में बिजली गिरने से दीक्षा (16) की मौत हो गई। फिरोजाबाद में…
वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेख के शाहपुर गांव के पास हाईवे पर गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल के लिए बच्चे को लेकर बस पकड़ने जा रही मां व बेटे को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इसके बाद कार गड्ढे में पलट गई। घायल मां व बेटे को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल बेटे शिवम (12) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। ये है…
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दूल्हे की गलफ्रेंड उसे मंडप से जबरदस्ती उठाकर ले गई। युवती घरवालों के साथ सीधे दूल्हे के घर पहुंची। हंगामा करते हुए मंडप से दूल्हे को अगवा कर थाने पहुंच गई। युवती का कहना था कि दूल्हा बना शख्स उससे प्यार करता है। वह किसी और से उसकी शादी नहीं होने देगी। एक तरफ दूल्हे के परिजन युवती का विरोध कर रहे थे। दूसरी तरफ उसकी गर्लफ्रेंड जिद पर अड़ी थी। थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। तब दूल्हा भी बोला कि मैं भी इसी से शादी करना चाहता हूं। वो शादी तोड़कर…
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। ये है पूरा मामला बताया गया कि प्रयागराज से अंकित कुमार, आलोक, विशाल और गौतम वाराणसी के लिए एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से वापस प्रयागराज अपने घर के लिए जा रहे थे। इस दौरान डगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।…
हापुड़ (मनीष कुमार) समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर भारी संख्या में समाजवादी लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग रखी गई समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के दलित राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद राज्यसभा राम लाल सुमन (जाटव) को करणी सेना द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। दिनांक 28 अप्रैल 2025 को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना द्वारा हमला किया गया जिसमें कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए तथा लोगों को चोट भी आई है…
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने की तैयारी चल रही है। बढ़ती आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण आए दिन लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर कुल 200 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य शहर के ट्रैफिक प्रवाह की 24 घंटे निगरानी करना और ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है। अभी शहर में 3500 से अधिक कैमरों से नजर रखी जा रही है। इस सूची में शामिल होने वाले…
