Author: admin
वाराणसी, 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल द्वारा जगम बाड़ी मठ प्रांगण में आयोजित समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना से संपन्न हुआ। सुबह 9:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों फर्नीचर और फर्निशिंग व्यापारी नगर के कोने-कोने से पहुंचे, जिससे स्थल पर भारी भीड़ और जोशपूर्ण माहौल बना रहा। सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों, तिरंगे झंडों और रंग-बिरंगी सजावट से इतना आकर्षक बनाया कि यह देखने में बेहद सुंदर लग रहा था। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू हुए समारोह में सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश…
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया, वाराणसी के कार्यालय पत्रकारपुरम, गिलट बाजार स्थित पृथ्वी पैलेस के प्रांगण में दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह एवम शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ओ पी श्रीवास्तव जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर पी सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अम्बरीष कुमार राय जी की गरिमामय उपस्थिति रही। डॉ ओ पी श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होम्योपैथी आज…
वाराणसी मे राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छब्बीस जनवरी सोमवार को सतहतरवें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य ध्वजारोहण एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रातः दस बजे जवाहरलाल नेहरू मार्केट इंग्लिशिया लाइन में किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है | देश के निर्माण में स्ट्रीट वेंडर्स अर्थात फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण…
वाराणसी मे अर्दली बाजार क्षेत्र के महावीर मंदिर चौराहे पऱ नव ज्योति स्पॉटिंग क्लब की पूजा पंडाल में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में भंडारा व जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गणमान्य अतिथियों को विशिष्ट सम्मान दो हजार छब्बीस से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अजय राय, मछली शहर विधायक डाक्टर रागिनी सोनकर,पूर्व विधायक अजगरा कैलाश सोनकर व सांसद चंदौली के प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू,दक्षिणी विधान सभा के प्रत्याशी किशन दीक्षित,डाक्टर संजय सिंह राठौर,आलोक सिंह समाजसेवी | जागरण कार्यक्रम के मुख्य कथा वाचक पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री भंडारा में सैकड़ो की संख्या…
हापुड़ (मनीष कुमार) भारत के 77वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर देव नन्दिनी अस्पताल, हापुड़ एवं देव नन्दिनी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कुचेसर-स्याना रोड, हापुड़ परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत उल्लास, देशभक्ति एवं गरिमा के साथ मनाया गया|कार्यक्रम का शुभारंभ, दोनों परिसरों में, मुख्य अतिथि, हापुड़ के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम चन्द शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी डॉक्टर्स, अधिकारीगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान…
हापुड़ (मनीष कुमार) सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह आयोजन संविधानिक मूल्यों, एकता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति संस्थान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण व्याप्त हो गया इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बरखा गुप्ता, जनरल मैनेजर एन. वर्धराजन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मेजर जनरल सी. एस. अहलुवालिया, एचआर मैनेजर श्रीमती एल. रुबावथी, वित्त प्रमुख डी. सरवनन तथा नैक मेंटर डॉ. वत्तेरीसेलवन…
वाराणसी । उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारी जनों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत के साथ शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक (अपना दल एस) विनय वर्मा हाटा से भाजपा विधायक मोहन वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) मनीष वर्मा रहे, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग चालीस जिलों से संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हुये, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोने-चाँदी के बढ़ते किमतों से व्यापार पर पड़ रहे असर तथा…
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा वाराणसी महानगर जिला इकाई की तरफ से *23 जनवरी को आशापुर चौराहे से पदयात्रा करते हुए महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के प्रतिमा पर सैकड़ो समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई सुभासपा वाराणसी पार्टी कार्यालय लोहिया नगर फेज 2 आशापुर से सैकड़ो समर्थकों कार्यकर्ता के साथ पदयात्रा करते हुए के राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडे ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी महापुरुष वीर योद्धा है उनका इतिहास गौरवशाली रहा है उनका जयंती उत्सव के साथ मनाया सुभासपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष…
वाराणसी, 24 जनवरी | सामाजिक रुढियों को तोड़ने और लैंगिक समानता के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा अपनी परियोजना बस्तियों क्रमशः संदहा एवं सलारपुर में बालिका पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की थीम “हर बेटी को आसमान चाहिए, डर नहीं पहचान चाहिए” थी, जिसके अंतर्गत 10-10 बालिकाओं के समूह में उन्हें उक्त सन्देश लिखी हुई पतंगे दे कर उन्हें पतंगों की ऊची उडान भरने और पेंच लडाने हेतु प्रोत्साहित किया गया | शुरुआती झिझक के बाद सभी लड़कियों ने पुरे उत्साह और उमंग के साथ पतंगे उड़ानी शुरू की…
वाराणसी: शहर में आधुनिक ऑर्थोपेडिक इलाज को नई दिशा देते हुए, वाराणसी के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत यादव ने रोबोटिक असिस्टेड घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की शुरुआत सफलतापूर्वक की है। यह सर्जरी एक प्रमुख अस्पताल में की गई, जिसके परिणाम बेहद संतोषजनक बताए जा रहे हैं। डॉ. विनीत यादव हाल ही में जर्मनी से उन्नत प्रशिक्षण और फेलोशिप पूरी कर लौटे हैं। जर्मनी में आधुनिक तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब उन्होंने वाराणसी में रोबोटिक तकनीक द्वारा घुटना प्रत्यारोपण को पूरी क्षमता के साथ शुरू किया है। रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण को ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में…
