Author: admin
वाराणसी: दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान हुकुल गंज में संस्था में पढ़ने वाले छात्राओं को कॉपी किताब स्लेट पेंसिल और खाने की सामग्री का वितरण किया गयालगभग 100 छात्र छात्राओं को बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य इंजीनियर अशोक यादव एवं डॉक्टर शोभनाथ सिंहने पढ़ने लिखने की सामग्री का वितरण किया इसके पूर्व संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की संस्था में 228 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इसके अलावा संस्था गरीब महिलाओं एवं लड़कियों के लिए विभिन्न रोजगार परख शिक्षा का प्रशिक्षण भी संस्था द्वारा दिया जाता है इसके बाद संस्था की…
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के छठवें दिन वृहस्पतिवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ,गरीब कन्याओं का शुभ विवाह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रेवती…
वाराणसी: श्री अग्रसेन कन्या पी .जी कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में 2024 -25 का आरंभ 16. 7.2024 से हो रहा है और सत्रारंभ सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो इसी उद्देश्य से सुंदरकांड पाठ का आयोजन प्रथम दिन किया गया। इस अवसर पर प्रभु श्री राम, हनुमान जी और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, फल, फूल, मंत्रोच्चारण, हवन के द्वारा पूजा अर्चना के साथ ही सुंदरकांड पाठ किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने सुंदरकांड पाठ आयोजन पर कहा कि सुंदरकांड पाठ द्वारा हनुमान जी की आराधना की जाती है और हनुमान बलशाली होने…
वाराणसी: काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल आज सोमवार को सायं अध्यक्ष राकेश जैन व महामंत्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से उनके कैंण्टुमेंट स्थित आवास पर मिला और पूरे श्रावण मास मैदागिन से गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन बनाने की योजना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। पुलिस कमिश्नर से व्यापारियों ने कहा कि समाचार पत्रों में छपी इस खबर से क्षेत्र के व्यापारी व लाखों निवासी भयभीत हैं कि आख़िर एक माह कोई भी वाहन का आवागमन पूरी तरह ठप होने से एक ओर जहां व्यापार चौपट हो जायेगा वहीं…
वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-192/2024 धारा 103(1) बी०एन०एस० थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष राय पुत्र लक्ष्मण राय निवासी परमन्दापुर थाना जन्सा जनपद वाराणसी को आज गंगापुर कब्रिस्तान मोड़ थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 ईट को बरामद…
दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 47 में स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के उत्कर्ष वर्मा ने वाराणसी टीम के लिए 50 मीटर प्रोन राइफल में गोल्ड मेडल व सेंटर फायर पिस्टल टीम में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया वही उनके सगे भाई जो एमबीबीएस के छात्र हैं शिखर वर्मा ने सेंटर फायर पिस्टल में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया, तथा स्पोर्टस पिस्टल टीम में भी ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, इन दोनों भाइयों के मेडल प्राप्त करने पर वाराणसी के कई संगठनों ने इन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी ,पूर्वांचल शूटिंग अकादमी के कोच सत्यम सिंह जो इन दोनों भाइयों…
Varanasi: अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा0 एस चन्नप्पा द्वारा , प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा व अन्य पुलिसबल के साथ पीली कोठी से गोलगड्डा तक पैदल गस्त किया गया। कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। डा0 एस चन्नप्पा द्वारा गस्त के दौरान आम जनमानस के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए मित्र पुलिस का संदेश दिया गया।
शत प्रतिशत एम0पास0 डिवाइस से वसूली जायेगी वाहन स्टैंड शुल्क एम0पास प्रयोग न करने वाले कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्यवाही Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा इंगलिशिया लाइन एवं लंका वाहन स्टैंडो की वसूली विभागीय करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभारी राजस्व एवं सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के द्वारा दोनो वाहन स्टैंडो पर कुल तेरह कर्मचारियों की तैनाती कर दी गयी है। इन सभी तेरह कर्मचारियों को एम0पास डिवाइस उपलब्ध करा दी गयी है, जिनके माध्यम से ई-रिक्शा, आटो रिक्शा इत्यादि वाहनों से शुल्क वसूले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। सहायक नगर आयुक्त के…
हजारों शिक्षक व शिक्षिकाओं ने मांगो को लेकर की आवाज़ बुलंद वाराणसी: बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का हुजूम पुलिस लाइंस स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुँचा। इस दौरान शिक्षकों की उमड़ी भीड़ से यातायात बाधित हो गया। शिक्षको का उत्साह भीषण तपिश में भी कम नही हुआ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनेक मांगो को लेकर अपराह्न 3 बजे बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से शिक्षको का हुजूम पुलिस डीएम कार्यालय कूच किया। रास्ते भर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे और राज्य कर्मचारी का दर्जा समेत 7 मांगो को लेकर नारेबाजी करते…
